while - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, बीएमसी जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुंबई: भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक जूनियर इंजीनियर को 2.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी ने 24 अप्रैल को यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विशाल भावसार वाणी के रूप में हुई है, जो बीएमसी के स्टॉर्म वॉटर ड्रेन्स विभाग में तैनात था। आरोप है कि वाणी ने एक निर्माण स्थल को आवश्यक मंजूरी दिलाने, खासकर ड्रेनेज क्लियरेंस देने के एवज में कुल 10 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। बाद में उसने पहली किश्त के रूप में 2.5 लाख रुपए लेने पर सहमति जताई।

मामले में शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए 22 अप्रैल को एसीबी से संपर्क किया। इसके बाद एसीबी ने योजना बनाकर ट्रैप बिछाया। इस पूरी कार्रवाई की निगरानी सहायक आयुक्त प्रवीण पाटिल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने की। ट्रैप के दौरान जैसे ही आरोपी इंजीनियर ने 2.5 लाख रुपए की रिश्वत स्वीकार की, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस नेटवर्क में अन्य अधिकारी भी शामिल हैं।
एसीबी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या भ्रष्टाचार की जानकारी तुरंत उसकी हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर दें, ताकि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जा सके। यह मामला एक बार फिर मुंबई की प्रशासनिक व्यवस्था में मौजूद भ्रष्टाचार की समस्या को उजागर करता है और यह दर्शाता है कि सख्त निगरानी और जनसहभागिता से ही इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

मुंबई : रिश्वतखोर जीएसटी इंस्पेक्टर रंगे हाथ गिरफ्तार, 30 हजार लेते ही एसीबी ने दबोचा
मुंबई : मुंबई में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने एक जीएसटी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान अविनाश मेश्राम के रूप में हुई है, जो राज्य कर निरीक्षक के पद पर जीएसटी भवन में तैनात था. इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.

वार्षिक रिटर्न के नाम पर मांगी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर काम करता है. कंपनी के वार्षिक जीएसटी रिटर्न तैयार करने का काम चल रहा था. इसी दौरान आरोपी अधिकारी अविनाश मेश्राम ने इस काम को आगे बढ़ाने के लिए शिकायतकर्ता से 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की. शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, इसलिए उसने इस पूरे मामले की शिकायत एसीबी दफ्तर में दर्ज कराई.

एसीबी ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की. सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि अविनाश मेश्राम ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की थी. बाद में बातचीत के बाद वह 30 हजार रुपये लेने पर राजी हो गया. इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया.

आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, मामला दर्ज
जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की रिश्वतखोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं. इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा.

मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर एक्सिडेंट बढ़े, पुणे हाइवे पर सुधरे हालात, महाराष्ट्र के ये आंकड़े चौंक देंगे
मुंबई : नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर 2025 में दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों में तेजी से वृद्धि हुई, जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं में मामूली वृद्धि देखी गई। हालांकि, कुल दुर्घटनाओं में मामूली गिरावट आई है। अधिकारियों ने रविवार को महाराष्ट्र राजमार्ग पुलिस के अनंतिम आंकड़ों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। राजमार्ग पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, समृद्धि महामार्ग पर 2025 में 185 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2024 के आंकड़े 137 की तुलना में 35 प्रतिशत की वृद्धि है।

विदर्भ के सबसे बड़े शहर नागपुर को देश की वित्तीय राजधानी से जोड़ने वाले कॉरिडोर पर जानलेवा दुर्घटनाओं की संख्या 2024 के 96 से बढ़कर 2025 में 128 हो गई, जबकि मौतों की संख्या 126 से बढ़कर 152 हो गई, जो क्रमशः 33 प्रतिशत और 21 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।

दोगुनी हुईं दुर्घटनाएं
आंकड़ों से पता चला कि गंभीर चोट का कारण बनने वाली दुर्घटनाओं की संख्या भी दोगुनी होकर 23 से बढ़कर 46 हो गई। ऐसी दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों की संख्या 50 से बढ़कर 140 हो गई।

आईटीएमएस लागू
छह लेन वाला 'एक्सेस-कंट्रोल्ड समृद्धि कॉरिडोर' दिसंबर 2022 से चरणबद्ध तरीके से यातायात के लिए खोला गया था और इसका पूरा हिस्सा पिछले साल चालू हो गया था। वर्तमान में निगरानी में सुधार और सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक 'इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' (आईटीएमएस) लागू किया जा रहा है।

महाराष्ट्र परिवहन विभाग ने छिपाए आंकड़े?
महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त के कार्यालय ने इस वर्ष 22 जनवरी को जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में, समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं और मौतों में वृद्धि का उल्लेख नहीं किया। हालांकि उसने देश के पहले 'एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर' मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर गंभीर दुर्घटनाओं और मौतों में कमी को उजागर किया।

पुणे एक्सप्रेसवे का हाल
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 2025 में 187 दुर्घटनाएं हुईं, जो 2024 में हुई 191 दुर्घटनाओं से थोड़ी कम हैं। हालांकि, मामूली चोट का कारण बनने वाली दुर्घटनाओं में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो 25 से बढ़कर 28 हो गई।

मुंबई: ओवरटेक करते समय हुआ भयानक हादसा, ड्राइवर की मौत
मुंबई: वडाला इलाके में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसमें एक शख्स की जान चली गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वडाला में एक कंटेनर से करीब 40 टन वजनी लोहे की प्लेट गिरने से एक कार पूरी तरह दब गई और उसमें सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ईस्टर्न फ्रीवे के नीचे शिवड़ी-चेंबूर रोड पर वडाला पूर्व के खारगंगा जल में रात करीब 12:55 बजे हुआ। बता दें कि लोहे की प्लेट इतनी भारी थी कि इसे हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में कंटेनर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर लोहे की भारी प्लेटें लेकर जा रहा था। उसी समय एक अर्टिगा कार कंटेनर को ओवरटेक कर रही थी। अचानक कंटेनर से लोहे की प्लेट खिसककर नीचे आई और सीधे कार पर जा गिरी। इतने भारी वजन से कार बुरी तरह कुचल गई और चालक उसमें फंस गया। हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 साल के मोहम्मद जमीर हसनुद्दीन सिद्दीकी के रूप में हुई है। वह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित मोहम्मद एस्टेट का रहने वाला था।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, क्रेन और पोकलेन मशीन की मदद से भारी प्लेट को हटाया गया। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया और आगे की जांच के लिए KEM अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हादसे में शव बुरी तरह कुचल गया था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इतनी भारी प्लेट गिरी कैसे और किस स्तर पर लापरवाही हुई जो इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई। पुलिस ने हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।