own - Rokthok Lekhani

मुंबई : पहले हत्या, फिर काटा सिर, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास मिली लाश का खुलासा, बिजनेस पार्टनर ने क्यों ली जान
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास आम की बगिया में बोरे में मिली सिर कटी लाश के हत्यारों को पुलिस पकड़ लिया है. बिजनेस पार्टनर और उसके साथी ने पैसों के लालच में किराना दुकानदार की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस से बचने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. 12 घंटे की जांच में ही पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गए.

पैसों के लेनदेन का विवाद
साझेदारी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दिनेश कुमार और उसके साथी संदीप तिवारी ने मिलकर अशोक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया. इसके बाद शव को बोरी में बंद कर आम की बगिया में फेंक दिया और सिर को खाड़ी क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया.

आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की
शव मिलने के बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाकर खानिवडे गांव के पास तानसा नदी के किनारे झाड़ियों से सिर, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए, फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए. पैसों के लालच और पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की हर संभव कोशिश की. लेकिन पुलिस महज 12 घंटे के भीतर ही उन तक पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार प्रजापति और संदीप तिवारी को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

लखनऊ : यूपी में अपने ही बढ़ाएंगे बीजेपी की मुश्किल! संजय निषाद ने तैयार कर लिया प्लान, 22 मार्च से...
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है. पार्टी ने चार बड़े शहरों-गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और मेरठ-में रैलियों के जरिए चुनावी अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है. इस अभियान का औपचारिक आगाज 22 मार्च 2026 को गोरखपुर से होगा, जहां महंत दिग्विजयनाथ पार्क में पहली विशाल रैली आयोजित की जाएगी. पार्टी इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भागीदारी की तैयारी की जा रही है.

रैलियों के केंद्र में मझवार और तुरैहा समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई जाएगी. इसके साथ ही खनन, घाट और जमीन से जुड़े पारंपरिक अधिकारों की बहाली का मुद्दा भी पार्टी के एजेंडे में शामिल है. मछुआ समाज के अधिकारों को लेकर व्यापक आंदोलन छेड़ने की तैयारी भी की जा रही है. संगठनात्मक स्तर पर भी निषाद पार्टी सक्रिय नजर आ रही है. पार्टी ने 88 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करने का दावा किया है.

संजय निषाद ने किया ये ऐलान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने 16 मार्च को पोस्ट करते हुए 22 मार्च को गोरखपुर के दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित निषाद राज जयंती और प्रांतीय अधिवेशन के अवसर पर मछुआ एससी आरक्षण विशाल महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की. उन्होंने इसे समाज के हक, सम्मान और अधिकारों की मजबूती का अवसर बताया.

इसके बाद 17 मार्च को किए गए एक अन्य पोस्ट में संजय निषाद ने लिखा कि निषाद समाज की आवाज और बुलंद हो रही है और उनके नेतृत्व में समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने एससी आरक्षण को अपना अधिकार बताते हुए इसे हासिल करने की बात दोहराई.
माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद से रैलियों की औपचारिक शुरुआत के जरिए एक ओर जहां संजय, बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं तो वहीं निषाद समाज से जुड़े मुद्दे उठाकर वह गठबंधन में अपनी धमक जताते हुए कुछ अहम सीटों पर दावा ठोंक सकते हैं.

मुंबई : मुंबईकरों की लग गयी लॉटरी!!! अब मुंबई में पाएं अपना घर, वो भी सस्ते दामों पर
मुंबई : अगर आप मुंबई में अपने घर का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। म्हाडा ने मुंबई मंडल के तहत 118 फ्लैट्स को  पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इन फ्लैट्स के लिए 17 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इच्छुक लोग MHADA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 4 मार्च 2026 से आवेदन जमा करने, अनामत राशि (डिपॉजिट) भरने और फ्लैट चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी।

मुंबई के इन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट

ये फ्लैट्स कांदिवली, वडाला, पवई, मानखुर्द, मालाड, घाटकोपर, विक्रोली, भायखला, ताडदेव, लोअर परेल, सायन और अंधेरी जैसे इलाकों में उपलब्ध हैं। पहले लॉटरी में घोषित लेकिन खाली रह गए फ्लैट्स को अब सीधे बिक्री के लिए रखा गया है। अगर कोई आवेदक फ्लैट चुनता है तो उसे 48 घंटे के अंदर कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करना होगा। बाकी रकम 90 दिनों के भीतर भरनी होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और वह भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही महाराष्ट्र में कम से कम 15 साल का निवास प्रमाणपत्र  जरूरी होगा। सभी भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे UPI, Net Banking, Debit/Credit Card से ही करने होंगे। MHADA ने साफ कहा है कि किसी भी एजेंट या दलाल से लेनदेन न करें।

क्यों खास है यह मौका?

मुंबई में घर खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में सस्ते और भरोसेमंद सरकारी फ्लैट मिलना बड़ी राहत है। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना में जो पहले आवेदन करेगा और शर्तें पूरी करेगा, उसे सीधे घर मिल सकता है। मुंबईकरों के लिए यह मौका अपने सपनों का घर पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

मुंबई : परिवार की मनाही के बावजूद प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी युवती ने गुस्से में दे दी जान
मुंबई : एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें परिवार की मनाही के बावजूद प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी एक युवती ने गुस्से में अपनी जान दे दी। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। जानकारी सामने आई है कि यह घटना मुंबई के वडाला टीटी इलाके की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती का एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग था और वह उससे शादी करना चाहती थी।

हालांकि, लड़की का परिवार इस प्रेम विवाह के खिलाफ था। वे उसकी अरेंज मैरिज कराना चाहते थे। परिवार के इस फैसले और कथित तौर पर दबाव के चलते लड़की काफी गुस्से में थी और उसने आत्महत्या कर ली। वडाला टीटी पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने घर के अंदर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। इस मामले में वडाला टीटी पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज की है और आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, एक अन्य घटनाक्रम में एक महिला को बीच रास्ते पर मारने की कोशिश की गई।

महिला ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, दो महिलाएं ऑटो रिक्शा में बैठकर बांद्रा स्टेशन से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स जा रही थीं। जब दोनों महिलाएं आपस में बात कर रही थीं, तभी ड्राइवर ने कथित तौर पर उन्हें बात करने के लिए मना किया, जब दूसरी महिला ने आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। ड्राइवर ने एक ट्रैफिक सिग्नल के पास ऑटो रोक दिया और दोनों महिलाओं को बीच रास्ते पर उतार दिया।

आरोप है कि महिलाओं ने इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने उन्हें धमकी दी। शिकायत के अनुसार, जब डर के कारण महिलाएं बीच रास्ते पर ही उतर गईं तो ड्राइवर ने उन्हें कथित तौर पर मारने की कोशिश की। कुछ दूर जाने के बाद वह किराया भी मांगने आया। महिलाओं ने रास्ते में उतारने के कारण किराया देने से इनकार किया। इस पर ड्राइवर ने उन्हें कथित तौर पर गालियां दीं और फिर धमकी देते हुए वहां से चला गया। महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।