her - Rokthok Lekhani News

मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा
मुंबई: नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस ने पार्टी ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल को साकीनाका से जब्त 200 एक्स्टेसी गोलियों का टिटवाला कनेक्शन मिला. नार्को की टीम टिटवाला पहुंची, जहां पद्मावती रॉयल सोसायटी से ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस सामने आने पर एंटी नारकोटिक्स सेल हरकत में आई. दूसरे ही दिन घाटकोपर यूनिट के इनचार्ज पुलिस इंस्पेक्टर अनिल ढोले और उनकी टीम ने साकीनाका में छापा मारकर 200 एक्स्टेसी गोलियां जब्त की थीं. इस स्टॉक को रखने वाले इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया. उसकी पूछताछ में पॉल का नाम सामने आया. पॉल पहले कल्याण में रहती थी और दो महीने पहले ही टिटवाला शिफ्ट हुई थी.

कैसे पहुंची घर तक पुलिस
डिप्टी कमिश्नर नवनाथ धवले की टीम लगातार तीन दिनों तक टेक्निकल सबूतों को इकट्ठा करती रही. फिर टीम टिटवाला स्थित उसके कॉम्प्लेक्स तक पहुंची, लेकिन वहां उसके घर का पता लगाना एक चुनौती था. आखिरकार शनिवार रात टीम ने उसके घर पर छापा मारा. घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां मिलने से पुलिस भी हैरान रह गई. पॉल को अंदाजा नहीं था कि पुलिस उस तक पहुंच सकती है, इसलिए वह बेफिक्र थी. पुलिस ने इरफान के बाद सुफियान नामक आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जो पॉल और इरफान के बीच कड़ी था. उसी के जरिए पुलिस पॉल तक पहुंची.

डांस बार गर्ल से ड्रग्स क्विन
पॉल पहले डांस बार में काम करती थी. वहां से निकलने के बाद वह ड्रग्स सप्लायर बन गई. उसकी दो शादियां हो चुकी हैं. उसका एक पति आपराधिक प्रवृत्ति का है. पुलिस उसकी पूरी हिस्ट्री खंगाल रही है.

घर में 4-5 फोन और 7-8 सिम कार्ड
जांच टीम को उसके घर से 4 से 5 मोबाइल फोन और 7 से 8 सिम कार्ड मिले. वह पार्टी ड्रग्स की सप्लाई के लिए अलग-अलग नंबरों का अस्थायी रूप से इस्तेमाल करती थी. उसके फोन से बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है. वहीं, उसके घर से मिले गोलियों पर मर्सिडीज, डॉलर समेत अलग-अलग चिन्ह और अक्षर बने हुए हैं.

इससे पहले नेस्को ड्रग्स पार्टी में जब्त गोलियों पर मर्सिडीज का निशान था, जबकि वर्ली पुलिस द्वारा जब्त गोलियों पर ऑडी का निशान मिला था. इरफान की गिरफ्तारी की जानकारी पॉल को नहीं थी. उसे लगता था कि पुलिस कभी भी उस तक नहीं पहुंच पाएगी, इसलिए उसने इतना बड़ा स्टॉक अपने घर में ही रखा हुआ था.

मुंबई : गर्भावस्था में बहू को नौकरी छोड़ने की सलाह देना क्रूरता नहीं, मुंबई की कोर्ट ने सास को किया बरी
मुंबई : मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने माना है कि गर्भावस्था में बहू को नौकरी छोड़ने की सास की सलाह को क्रूरता नहीं कहा जा सकता है। कोर्ट ने पांच आरोपियों को क्रूरता के आरोप से बरी कर यह फैसला सुनाया है। बहू ने सास पर क्रूरता का आरोप लगाया था। मुलुंड कोर्ट के जुडिशियल मैजिस्ट्रेट एनजी व्यास ने कहा कि सास ने बहू से कहा था कि वह गर्भावस्था के दौरान यात्रा न करे,इस लिए उसे नौकरी छोड़ देनी चाहिए। इसमें जबरजस्ती और दबाव का भाव नहीं था। सास ने बहू को सिर्फ़ नौकरी छोड़ने की सलाह दी थी। एफआईआर से यह प्रतीत नहीं होता है कि बच्ची के जन्म के बाद बहू को नौकरी के लिए बाध्य किया गया हो।

मैजिस्ट्रेट ने कहा कि अकसर समझ की कमी के कारण सही बात को गलत ढंग से समझा जाता है। परिवार में मामूली कारणों से झगड़ा हो सकता है। कई बार गलतफहमी, भ्रम और बातचीत की कमी के कारण भी झगड़े होते हैं। झगड़े और विवाद किसी भी पक्ष से हो सकते हैं।

बेटी के जन्म के बाद से क्रूरता करने का आरोप
बहू के मुताबिक, बेटी को जन्म देने के बाद उससे बुरा बर्ताव किया गया था। महिला ने पति पर मारपीट और अपशब्द कहने का आरोप लगाया था। उसके रिश्तेदारों पर झगड़े के लिए उकसाने का आरोप था। इसके कारण उसे ससुराल से मायके जाने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

दस साल पहले दर्ज हुआ था केस
केस से जुड़े दंपती का मई 2010 में विवाह हुआ था। लंबे समय से जारी झगड़े और बदसलूकी से तंग आकर महिला ने साल 2015 में पुलिस में पति, सास और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस को लेकर आईपीसी की धारा 34 और 498ए (क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया था।

मुंबई: प्रेमी की तलाश में बच्चे को लेकर मुंबई से बनकटा पहुंची युवती, स्टेशन पर रहने को मजबूर
मुंबई: प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद एक युवती मुंबई से अपने प्रेमी की तलाश में बनकटा पहुंच गई। उसने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती इन दिनों अपने छोटे बच्चे के साथ बनकटा रेलवे स्टेशन पर रहने को मजबूर है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

पीड़िता के अनुसार, वह मुंबई में एक कंपनी में कार्यरत थी, जहां उसकी मुलाकात उक्त युवक से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का भरोसा दिलाया। इसी दौरान दोनों साथ रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस संबंध से उसका एक बच्चा भी है। कुछ समय बाद युवक उसे छोड़कर अपने गांव लौट आया और संपर्क खत्म कर दिया।

बनकटा पहुंची युवती
प्रेमी की तलाश में युवती बनकटा पहुंची और उसके घर गई, जहां उसके साथ मारपीट कर भगा दिया गया। इसके बाद वह थाने पहुंची, लेकिन पुलिस ने मामला मुंबई का बताते हुए तत्काल कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में एसओ दिनेश मौर्य ने बताया कि मामला दूसरे राज्य से जुड़ा है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुंबई : मेयर रितू तावडे को झटका, कोर्ट ने केस से बरी करने से किया इनकार, जानिए पूरा मामला
मुंबई : बीएमसी की नई मेयर और बीजेपी नगरसेवक रितु तावडे को मुंबई की कोर्ट से झटका लगा है। सेशन कोर्ट ने 2 टीचरों पर हमले के आरोपों का सामना कर रही तावडे को आपराधिक केस से बरी करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने माना है कि विक्टिम और गवाहों के बयान आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए पर्याप्त हैं। मामले से जुड़ा विवाद टीचर के ट्रांसफर को लेकर पैदा हुआ था। झगड़े के दौरान तावडे ने टीचरों के साथ मारपीट की थी।

टीचर ट्रांसफर का विवाद
यह घटना 29 जुलाई 2016 को वाकोला स्थित उर्दू मीडियम स्कूल में हुई थी। मामले से जुड़ा विवाद टीचर के ट्रांसफर को लेकर पैदा हुआ था। झगड़े के दौरान तावडे ने टोचरों के साथ मारपीट की थी। अडिशनल सेशन जज वाईपी मंथाका ने केस के तथ्यों के मद्देनजर तावडे को राहत देने से इनकार कर दिया।

दो टीचर्स को थप्पड़ मारने का आरोप
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, कैंसर से जूझ रही महिला के तबादले के चलते तनावपूर्ण स्थित पैदा हुई थी। इस बीच तावडे की 6 लोगों के साध स्कूल प्रबंधन के साथ पहले तीखी बहस हुई थी। इस दौरान कथित रूप से तावडे ने 2 टीचर के साथ असभ्य भाषा में बात की थी और उन्हें थप्पड़ मारा था।

13 दिन बाद ऋतु तावडे पर हुई थी एफआईआर
घटना के 13 दिन बाद केस को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं, केस से बरी करने के आवेदन में रितू तावडे ने दावा किया था कि उनका इस मामले से संबंध नही था। उन पर लगे आरोप अस्पष्ट थे। घटनास्थल पर उनकी उपस्थिति संयोगवश थी। स्कूल ने प्रचार पाने के लिए उनके खिलाफ शिकायत की थी। उन्हें झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया गया था।

सरकारी वकील ने किया था आवेदन का विरोध
सरकारी चकील ने आवेदन का विरोध किया। उन्होंने कहा, इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। स्कूल वह स्थान होता है, जहां स्टूडेंट को सीख मिलती है। इस लिहाज से आरोपी के आचरण को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। इन दलीलों के मह्देनजर जज ने कहा, केस के विक्टिम ने आरोपी का नाम लिया है। आरोपी के खिलाफ आरोप तय करने के लिए गवाह के बयान पर्याप्त है। यह टिप्पणी कर जज ने आरोपी को केस से आरोपमुक्त करने से इनकार कर दिया।