lays - Rokthok Lekhani News

मुंबई: बच्चों को कुरकुरे, मैगी और लेज़ देने से पहले सावधान, मुंबई में पैकेट पर बदली जा रही थी एक्सपायरी डेट
मुंबई: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने एक ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो पैक्ड फूड प्रोडक्ट पर मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदल कर दोबारा बाजार में बेचने के लिए तैयार करते थे। एफडीए और नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के इस साझा ऑपरेशन के दौरान जब्त किए गए स्टॉक में भारत के कुछ सबसे मशहूर फूड और बेवरेज ब्रांड शामिल हैं।

जब्त किए गए स्टॉक में लेज़, कुरकुरे, मैगी, नॉर, रसोई, हेलमैन्स, थम्स अप और लिम्का के प्रोडक्ट शामिल थे। इन पैकेट में क्लासिक सॉल्टेड, मैजिक मसाला, स्पैनिश टैंगी टोमैटो, सिज़लिंग हॉट और लेमन चिली वैरिएंट शामिल थे।

एफडीए के अनुसार, फूड पैकेजिंग पर छपी तारीखों को हटाया या उन पर दूसरी तारीखें लिखी जा रही थीं। एफडीए अधिकारियों को कथित तौर पर इंकजेट प्रिंटर, थिनर और खास तौर पर तैयार किए गए स्टिकर मिले, जिनका इस्तेमाल ओरिजनल मैन्युफैक्चरिंग जानकारी मिटाने या छिपाने के लिए किया जा रहा था।

दिल्ली और नोएडा की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनिया भी शामिल

मुंबई के अलावा दिल्ली और नोएडा की एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कंपनिया भी शामिल हैं। एफडीए ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 10 एक्सपोर्टर कंपनियों से जुड़े 8,442 कार्टन जब्त किए गए, जिनकी घोषित कीमत 75,21,269 रुपए थी। इसके अलावा, बिना लेबल वाले स्टॉक और एक्सपायर हो चुके फूड प्रोडक्ट्स भी उसी जगह से बरामद किए गए, जिनकी कीमत लगभग 30,60 रुपए थी।

मुंबई : डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वरली में रोड शो; 'मुंबई को सोने के अंडे देने वाली मुर्गी बनाया, अब इसे ही काटने निकले हैं'
मुंबई : महाराष्ट्र में होने जार रहे बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 की सरगर्मियां अब काफी तेज हो चली हैं. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के गढ़ वरली में रोड शो निकाला. जहां उन्होंने ठाकरे बंधुओं और महाविकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे जनता के मालिक बनने जा रहे थे, जबकि हम सेवक हैं. शिंदे ने 16 जनवरी को महायुति की जीत का दावा किया. एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि महाविकास अघाड़ी ने लाडकी बहन योजना को बंद कराने के लिए पहले कोर्ट का सहारा लिया और अब खुद उसका दावा कर रहे हैं. महिलाओं को इन पर भरोसा नहीं रहा.

आदित्य ठाकरे के गढ़ में दिखाया दमखम
वरली आदित्य ठाकरे के गढ़ में शिंदे ने हजारों समर्थकों के साथ रोड शो निकाला, उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर आरोप लगाते हुए कहा, “मुंबई को 'सोने की अंडे देने वाली मुर्गी' की तरह इस्तेमाल किया और अब इसे 'काटने' निकले हैं. ठाकरे बंधुओं ने इतने वर्षों तक मुंबई को लूटा, मालिक बनने की कोशिश की, लेकिन हम सेवक हैं जो जनता की सेवा करेंगे."
लाडकी बहन योजना का जिक्र
एकनाथ शिंदे ने महायुति की जीत का दावा करते हुए कहा, “महायुति पूरे राज्य में जोर-शोर से प्रचार कर रही है, जबकि महाविकास आघाड़ी कहीं नजर नहीं आ रही. शिंदे ने एमव्हीए नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्हें सत्ता न आने का अहसास हो गया है, इसलिए वे झूठे वादे कर रहे हैं. खासतौर पर 'लाड़की बहन योजना' का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि महायुति ने महिलाओं को 1500 रुपये दिए, लेकिन एमव्हीए ने इसे कोर्ट में चुनौती देकर बंद कराने की कोशिश की. अब वही लोग योजना का वादा कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं को उन पर भरोसा नहीं है.
बीजेपी-कांग्रेस-एआयएमआयएम
गठबंधन पर ऐतराज
चुनाव में विचारधारा के खिलाफ बीजेपी-कांग्रेस और एआयएमआयएम से गठबंधन पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है. यह बिलकुल स्वीकार्य नहीं है. दरअसल अम्बरनाथ और आकोट में दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहीं हैं. इस पर महायुति की आलोचना हो रही है.

बेंगलुरु : बोइंग ने बेंगलुरु में इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया
बेंगलुरु : अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने वैश्विक कार्यबल में कटौती की कवायद के तहत बेंगलुरु में अपने इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही बोइंग के भारत में करीब 7,000 कर्मचारी हैं, जो कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार भी है।

पिछले साल बोइंग ने वैश्विक कार्यबल में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। इस घटनाक्रम से अवगत सूत्र ने बताया कि वैश्विक कार्यबल में कटौती के तहत, बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को 2024 की दिसंबर तिमाही में नौकरी से निकाल दिया गया। बोइंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

सूत्र ने बताया कि ग्राहकों या सरकारी परिचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, यह सुनिश्चित करते हुए सीमित पदों को प्रभावित करने वाले रणनीतिक समायोजन किए गए। सूत्र ने बताया कि कुछ पदों को हटा दिया गया है, वहीं नए पद भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कटौती अधिक मापी गई है, जिसमें ग्राहक सेवा, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है। बेंगलुरु और चेन्नई में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर जटिल उन्नत एयरोस्पेस कार्य करता है। बेंगलुरु में कंपनी का पूर्ण स्वामित्व वाला इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी परिसर अमेरिका के बाहर इसके सबसे बड़े निवेशों में से एक है। इसके अलावा, इसकी वेबसाइट के अनुसार, भारत से बोइंग की सोर्सिंग 300 से अधिक आपूर्तिकर्ताओं के नेटवर्क से सालाना लगभग 1.25 बिलियन अमरीकी डॉलर है।

वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल के बयान पर हंगामा...मुंबई को बताया सोने का अंडा देने वाली मुर्गी
मुंबई :  विधानसभा में पूरक मांगों पर चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री और वरिष्ठ राकांपा नेता छगन भुजबल के एक बयान से हंगामा हो गया और सदन का कामकाज दो बार रोकना पड़ा।

बाद में विपक्ष के नेता अजीत पवार के भुजबल की तरफ से मांगी मांगने के बाद सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई। बुधवार को विधानसभा में वर्ष 2022-23 की पूरक मांगों में नगर विकास, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग की मांगों पर चर्चा हुई।

इस चर्चा में भाग लेते हुए भुजबल ने मुंबई की नागरिक समस्याओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा और मुंबई को सोने के अंडे देने वाली मुर्गी बताया।

भाजपा की मनीषा चौधरी, योगेश सागर और अन्य ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए मुंबई को सोने के अंडे देने वाली मुर्गी कहना मुंबईकरों का अपमान है और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

चौधरी ने मांग की कि भुजबल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए। इससे भुजबल क्रोधित हो गए और चौधरी से कहा कि बैठ जाओ। इससे भाजपा विधायकों का पारा और भी चढ़ गया। इस बीच अजित पवार ने भाजपा विधायकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि भुजबल ने मुर्गी शब्द वापस ले लिया है।  फिर भी भाजपा विधायक भुजबल के माफी मांगने पर अड़े रहे। बढ़ते हंगामे की वजह से सदन का काम 10 मिनट के लिए रोक देना पड़ा।

जब सदन का कामकाज फिर से शुरू हुआ तो योगेश सागर ने भुजबल को संबोधित करते हुए कहा कि आप सरस्वती, सावरकर और संतों का अपमान करते हैं। इसी मुंबई ने आपको मेयर से लेकर सारे पद दिए हैं। आप वरिष्ठ हैं, इसलिए नए सदस्यों का अपमान नहीं कर सकते।

आपको माफी मांगनी चाहिए। भुजबल ने इस मांग का जवाब देते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा जोतीराव फुले, सावित्रीबाई फुले का अपमान किया तो आप चुप क्यों रहे? भुजबल के इस वाक्य ने सत्ता पक्ष के गुस्से को और बढ़ा दिया।

अजीत पवार ने सभागृह का माहौल शांत करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भुजबल ने केवल नीचे बैठ जाओ कहा, उनका किसी के अपमान का इरादा नहीं था। मुंबई सबकी है। मुंबई का अपमान कोई नहीं कर सकता। साथ ही स्थानीय निकाय संस्था में हमने सबसे पहले 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था।

यह आरक्षण बाद में 50 प्रतिशत हमने किया। हमने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया, लेकिन यदि किसी की भावना आहत हुई है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।