four - Rokthok Lekhani News

मुंबई:महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था में नई नियुक्तियां, चार सदस्यों ने ली शपथ
मुंबई: महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के चार नवनियुक्त सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को लोकभवन, मुंबई में हुआ। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। लोकभवन के प्रवक्ता के अनुसार सबसे पहले मुंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुरेंद्र पंढरीनाथ तावडे ने महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद सेवानिवृत्त मुख्य जिला न्यायाधीश सुवर्णा किशोर केवले ने दूसरे न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।

सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य सचिव ओम प्रकाश गुप्ता और राज्य की पूर्व पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने गैर-न्यायिक सदस्यों के रूप में शपथ ली। सभी सदस्यों की नियुक्ति पांच वर्ष के कार्यकाल या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, इनमें से जो पहले हो, के लिए की गई है।

समारोह के प्रारंभ में राज्यपाल के सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे ने महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के नवनियुक्त सदस्यों की नियुक्ति संबंधी राज्यपाल की अधिसूचना पढक़र सुनाई। कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’, राष्ट्रगान और महाराष्ट्र राज्यगीत के गायन से हुई तथा समापन भी ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लोकायुक्त न्यायमूर्ति विद्यासागर कानडे, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ शासकीय अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अहिल्यानगर के हरिश्चंद्रगढ़ किले में भूस्खलन से मुंबई के चार पर्यटक घायल
मुंबई : महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में स्थित हरिश्चंद्रगढ़ किले से उतरते समय भूस्खलन की चपेट में आने से मुंबई के चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को भारी बारिश के बीच हुई, जब ऐतिहासिक किले पर बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मलाड से आए 10 ट्रेकर का एक दल किले से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान एक समतल चट्टान के पास अचानक भूस्खलन हो गया। मिट्टी और पत्थरों के मलबे में दो पर्यटक दब गए, जबकि दो अन्य गिरते पत्थरों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले राजूर के अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। बाद में उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नासिक के अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की पहचान राम प्रकाश यादव, निलेश गोमती विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार साहू और दिनेश संजय साहू के रूप में हुई है।

मुंबई : फिर बरसेंगे बादल, अगले चार दिन मध्यम से भारी बारिश, जानें किन इलाकों में जलभराव का खतरा
मुंबई : मुंबई में जुलाई के पहले आठ दिनों के दौरान मानसून ने जमकर कहर बरपाया। इस अवधि में शहर में तीन बार 100 मिमी से अधिक और दो बार 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। सांताक्रूज़ मौसम केंद्र में अब तक करीब 1272 मिमी बारिश रिकॉर्ड हो चुकी है, जबकि पूरे जुलाई महीने का सामान्य औसत 919.9 मिमी है। यानी इस महीने की सामान्य वर्षा का आंकड़ा पहले ही काफी पीछे छूट चुका है। हालांकि 10 जुलाई से 17 जुलाई के बीच बारिश में कुछ कमी देखने को मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर मुंबई में तेज बारिश लौट आई है। पिछले 24 घंटों में सांताक्रूज़ में 88 मिमी बारिश दर्ज की गई है और सुबह के समय भी कई इलाकों में बारिश जारी रही। पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

मध्य भारत की मौसम प्रणाली से मुंबई में फिर बढ़ेगी बारिश
बंगाल की खाड़ी से बने निम्न दबाव क्षेत्र का बचा हुआ चक्रवाती परिसंचरण फिलहाल झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बना हुआ है। यह मौसम प्रणाली धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ेगी और 20 से 24 जुलाई के बीच मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और महाराष्ट्र के आसपास पहुंचेगी। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से कोंकण तट पर अरब सागर से आने वाली पश्चिमी नम हवाएं मजबूत होंगी। यही हवाएं मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार नमी पहुंचाएंगी, जिससे बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। 25 जुलाई तक यह चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के निचले इलाकों की ओर पहुंचकर कमजोर पड़ जाएगा।

अगले चार दिन मध्यम बारिश, जलभराव की आशंका
मुंबई और उपनगरों में अगले चार दिनों तक मध्यम तीव्रता की बारिश, गरज-चमक और रुक-रुक कर तेज बारिश होने की संभावना है। फिलहाल ऐसी बारिश की उम्मीद नहीं है जिससे शहर की सामान्य गतिविधियां बड़े स्तर पर प्रभावित हों, लेकिन जहां लंबे समय तक लगातार बारिश होगी वहां जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश की सबसे अधिक संभावना शाम, रात और सुबह के समय रहेगी। दिन में बीच-बीच में बारिश रुक भी सकती है। मौसम सुहावना बना रहेगा और अधिकतम तापमान 30°C से नीचे, जबकि न्यूनतम तापमान 24–26°C के आसपास रहने की संभावना है। सप्ताहांत में भी हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी और इसका असर अगले सप्ताह की शुरुआत तक देखने को मिल सकता है।

पूर्वानुमान वैधता: यह पूर्वानुमान 20 जुलाई 2026 तक उपलब्ध मौसमीय आंकड़ों पर आधारित है। यदि निम्न दबाव क्षेत्र के अवशेष चक्रवाती परिसंचरण, कोंकण तट पर पश्चिमी नम हवाओं या मध्य भारत की मौसम प्रणाली में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होता है, तो इस पूर्वानुमान में संशोधन किया जा सकता है।

मुंबई : RHFL बैंक धोखाधड़ी मामला: CBI ने पहली चार्जशीट दाखिल की, चार आरोपी नामजद
मुंबई :  केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को मुंबई में सीबीआई मामलों के स्पेशल जज के सामने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) मामले में पहली चार्जशीट दाखिल की। ​​यह चार्जशीट चार आरोपियों के खिलाफ दाखिल की गई है। इनमें रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल), आरएचएफएल के दो पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव रवींद्र सुधालकर (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीईओ) और कृष्णन गोपालकृष्णन अय्यर (चीफ रिस्क ऑफिसर) और रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव धनंजय भगवानप्रसाद तिवारी (चीफ क्रेडिट और रिस्क ऑफिसर) शामिल हैं। इन पर पब्लिक सेक्टर के बैंकों को भारी नुकसान पहुंचाने के इरादे से आपराधिक साजिश रचने और धोखाधड़ी करने का आरोप है।

दाखिल की गई चार्जशीट सीबीआई की जांच पर आधारित है। जांच से पता चला है कि रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड द्वारा लिए गए फंड को बिचौलियों और जरिया बनी कंपनियों के माध्यम से रिलायंस एडीए ग्रुप की विभिन्न कंपनियों में डायवर्ट किया गया। ऐसा करके कर्ज से जुड़ी शर्तों और नियमों का उल्लंघन किया गया, जिससे कर्ज देने वाले बैंकों को गलत तरीके से नुकसान हुआ और आरोपियों व संबंधित कंपनियों को गलत तरीके से फायदा हुआ। दरअसल, सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और कंसोर्टियम के अन्य पीएसयू बैंकों से मिली शिकायतों के आधार पर यह मामला दर्ज किया था। कंसोर्टियम के 10 पब्लिक सेक्टर बैंकों को कुल 3526.35 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

पब्लिक सेक्टर के बैंकों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने में शामिल अन्य डायरेक्टरों, कंपनियों और सरकारी अधिकारियों की भूमिका का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी रखी गई है। उम्मीद है कि समय के साथ सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की जाएंगी। सीबीआई ने इस मामले में अब तक दो आरोपी आरएचएफएल के पूर्व सीईओ रवींद्र सुधालकर और पूर्व डायरेक्टर अमित बापना को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

बता दें कि सीबीआई ने विभिन्न पब्लिक सेक्टर बैंकों और एलआईसी से मिली शिकायतों के आधार पर रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम), रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल), रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड (आरटीएल) के खिलाफ सात एफआईआर दर्ज की हैं। बीआई ने पहले आरकॉम मामले में 29 मई को 16 आरोपियों के खिलाफ अपनी पहली चार्जशीट और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) मामले में 7 जुलाई को 7 आरोपियों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल की थी। यह चार्जशीट रिलायंस एडीए ग्रुप के मामलों में दाखिल की गई तीसरी चार्जशीट है। इन मामलों की जांच चल रही है और सुप्रीम कोर्ट इसकी निगरानी कर रहा है।