starts - Rokthok Lekhani

भोपाल : 29 मार्च से भोपाल एयर कनेक्टिविटी में बदलाव, नवीं मुंबई की नई फ्लाइट शुरू, गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों में कटौती
भोपाल : 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई एयरपोर्ट से भोपाल के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन इसके साथ ही कंपनी मुंबई की अपनी एक मौजूदा उड़ान बंद करने जा रही है। इसके अलावा गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को भी बंद करने का प्रस्ताव सामने आया है।

नवीं मुंबई से भोपाल के लिए नई उड़ान
हाल ही में शुरू हुए नवीं मुंबई एयरपोर्ट से देश के कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें शुरू की गई हैं। अब इस सूची में भोपाल का नाम भी शामिल हो गया है। इंडिगो ने 29 मार्च से नवीं मुंबई और भोपाल के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

कंपनी ने इसके लिए स्लॉट भी ले लिया है और फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यात्रियों के लिए इस उड़ान की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस नई उड़ान का शुरुआती किराया लगभग चार से पांच हजार रुपये के बीच रखा गया है।

मुंबई की एक उड़ान होगी बंद
नवीं मुंबई के लिए नई उड़ान शुरू करने के साथ ही इंडिगो ने भोपाल से मुंबई जाने वाली अपनी एक उड़ान बंद करने का निर्णय लिया है। इसके बाद 29 मार्च से भोपाल और मुंबई के बीच इंडिगो की केवल एक ही उड़ान संचालित होगी।

गोवा और अहमदाबाद उड़ानों पर भी असर
समर शेड्यूल में भोपाल से गोवा और अहमदाबाद की उड़ानों को बंद करने का प्रस्ताव भी सामने आया है। गोवा की उड़ान करीब छह महीने पहले ही शुरू की गई थी, इसलिए इसे बंद किए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

ट्रेवल एजेंटों के अनुसार गोवा की इस उड़ान को लगभग 80 प्रतिशत यात्रियों का लोड मिल रहा था, इसके बावजूद इसे बंद करने का प्रस्ताव आश्चर्यजनक माना जा रहा है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं
एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी समर सीजन के लिए दो नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की थी। हालांकि अब तक इन उड़ानों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों को अभी इंतजार करना पड़ रहा है।

नवीं मुंबई-भोपाल उड़ान का शेड्यूल
उड़ान संख्या: 6-ई 397-753
नवीं मुंबई से प्रस्थान - शाम 6:50 बजे
भोपाल आगमन - रात 8:10 बजे
भोपाल से प्रस्थान - रात 8:50 बजे
नवीं मुंबई आगमन - रात 10:20 बजे

नई दिल्ली : यमुना नदी और आसपास के इलाकों में जलभराव; गरमाने लगी राजनीति
नई दिल्ली : दिल्ली में यमुना नदी और आसपास के इलाकों में जलभराव को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। खासकर बाढ़ के समय यमुना किनारे बसे लोगों को राहत शिविरों में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाए हैं कि रिलीफ कैंपों में रहने वाले लोगों के लिए ठीक इंतजाम नहीं हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शास्त्री पार्क इलाके में राहत कैंपों का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल जाना। मीडिया से बातचीत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और तमाम इलाकों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर रिलीफ कैंप में रहने को मजबूर हैं। इन रिलीफ कैंपों में भी तमाम परेशानियां हैं, खाने और पानी तक का ठीक इंतजाम नहीं है। दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव हो गया है, क्योंकि बीजेपी सरकार ने डिस्लिटिंग नहीं कराई थी। दिल्लीवालों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।"

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश को लेकर केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने कहा, "उत्तर भारत के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की वजह से तबाही हो रही है, केंद्र सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।" इस बीच, दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट, निगम बोध घाट, मॉनेस्ट्री मार्केट और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इन इलाकों में जलजमाव को लेकर सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में फैल रही 'बाढ़ की खबरों' को भ्रामक करार दिया।

प्रवेश वर्मा ने बताया कि जिस मॉनेस्ट्री मार्केट में पानी भरा हुआ है, वह यमुना की जल सीमा के भीतर बना हुआ क्षेत्र है, जो तकनीकी रूप से यमुना के दायरे में आता है। उन्होंने कहा, "यह कहना कि यमुना दिल्ली में घुस गई है, एक गलत बयान है। असल में, जिन जगहों पर जलभराव है, वे यमुना के अंदरूनी हिस्सों में बसे हैं, और प्राकृतिक रूप से जलस्तर बढ़ने पर वहां पानी भरना सामान्य है। जल मंत्री ने यह भी दावा किया कि ट्रैफिक सामान्य रूप से चल रहा है और कई जगहों पर जहां ड्रेनों के पास पानी भरा है, उसे जानबूझकर रोका गया है ताकि निचले इलाकों में पानी न पहुंचे।

नई दिल्ली : 79 वां आजादी का दिवस; प्रधानमंत्री विकिसत भारत रोजगार योजना आज से शुरू
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपना 11 वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन दिया। पूरा देश 79 वां आजादी का दिवस मना रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। इन योजनाओं का असर नागरिकों की दैनिक जिंदगी से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक होगा।

प्रधानमंत्री विकिसत भारत रोजगार योजना आज से शुरू
प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना का एलान किया है। पीएम मोदी ने पीएम विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पहली नौकरी मिलने पर युवाओं को 15 हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले लड़के और लड़कियों को 15 हजार रुपये सरकार की तरफ से दिए जाएंगे. इस योजना के तहत अगले 2 सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियां पैदा करने का टारगेट रखा गया है।

जीएसटी रिफोर्म का एलान
पीएम मोदी ने जीएसटी को लेकर बड़ा एलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली पर देशवासियों को बड़ा तोहफा दूंगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दिवाली पर भारी मात्रा में जीएसटी की दरें कम होंगी। इससे लोगों को सीधा फायदा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमें नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म के लिए टास्क फोर्स बनाने का फैसला किया है। हमारा मकसद अब हर तरह का सुधार है। इस दिवाली में आपकी डबल दिवाली करने वाला हूं। बड़ा तोहफा देशवासियों को मिलने वाला है। समय की मांग है कि जीएसटी की दरों की समीक्षा हो। हम नई जेनरेशन का जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं। सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम होगा। जीएसटी की दरें भारी मात्रा में कम होंगी।

सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च का एलान
पीएम मोदी ने कहा, "देश सुदर्शन चक्र मिशन लॉन्च करने जा रहा है। ये सुदर्शन चक्र पावरफुल वेपन सिस्टम होगा, जो दुश्मन के हमले को ध्वस्त तो करेगा ही लेकिन साथ ही कई गुना ज्यादा दुश्मन पर हिटबैक भी करेगा। हम सुदर्शन चक्र मिशन को अगले दस साल में प्रखरता से आगे बढ़ाएंगे. इसके तहत 2035 तक देश के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच से कवर किया जाएगा। इस सुरक्षा का कवच लगातार विस्तार होता जाएगा। पीएम मोदी बोले, "देश का हर नागरिक सुरक्षित महूसस करे। इसके लिए मैं 2035 तक इस राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का विस्तार देना चाहता हूं इसलिए श्रीकृष्ण से प्रेरणा पाकर हमने सुदर्शन चक्र की राह को चुना है।"

महाराष्ट्र: टेंपो में मिला 138 करोड़ रुपये का सोना... जांच में जुटा आयकर विभाग
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में एक टेंपो से 138 करोड़ का सोना बरामद हुआ है. यह बरामदगी पुणे पुलिस ने की है. सहकार नगर पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक टेंपो को रोका था, जिसकी तलाशी लेने पर सोना मिला. पकड़ा गया सोना किसका है? इस बारे में टेंपो मालिक कुछ जानकारी या दस्तावेज नहीं दे पाया है. पुलिस ने इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी है.

पुलिस का कहना है कि जिसने टेंपो मालिक को गोल्ड सप्लाई करने की जिम्मेदारी दी थी, उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है. इनकम टैक्स की टीम को भी जानकारी दी गई है. इनकम टैक्स की टीम चेकिंग के बाद आगे की कार्रवाई करेगी और पता लगाएगी कि सोना अवैध रूप से ले जाया जा रहा था या वैध रूप से. हालांकि, टेंपो में सोने की डिलीवरी की बात पुलिस को भी हजम नहीं हो रही है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीच आचार संहिता के कई मामले सामने आ चुके हैं. अभी तक कई जगह से करोड़ों की रकम जब्त की जा चुकी है. ताजा मामले में हिंगोली में 1 करोड़ 40 लाख रुपये जब्त किए गए हैं. ये कार्रवाई हिंगोली जिला पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने की. पुलिस ने हिंगोली बस डिपो के पास से 2 गाड़ियों ये ये रकम जब्त की.

पुलिस की जांच में ये पता चला है कि ये पैसा एक प्राइवेट बैंक से निकाला गया था. पैसा किसका है और इसका क्या इस्तेमाल होने वाला था? इसकी जांच की जा रही है. विधानसभा चुनाव को लागू आचार संहिता के बीच पिछले 24 घंटे में 52 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया जा चुका है. चुनावी की तारीखों के ऐलान के बाद से अब तक पूरे महाराष्ट्र में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है.