ward - Rokthok Lekhani News

मुंबई : पार्षदों ने वार्षिक वार्ड विकास कोष ६० लाख रुपए से बढ़ाकर सीधे १ करोड़ रुपए करने की मांग की
मुंबई : मुंबई की बदहाल सड़कों, भरे नालों और चरमराई नागरिक सुविधाओं की चिंता छोड़कर मनपा के पार्षद अब अपने वार्ड फंड का दायरा बढ़ाने की होड़ में लग गए हैं। शहर में विकास कार्य भले ही धरातल पर रेंग रहे हों, लेकिन पार्षदों ने अपने वार्षिक वार्ड विकास कोष को ६० लाख रुपए से बढ़ाकर सीधे १ करोड़ रुपए करने की मांग रख दी है। ६७ प्रतिशत की इस भारी-भरकम बढ़ोतरी को लेकर मनपा की आगामी आम सभा में प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

भाजपा पार्षद अश्विनी माटे द्वारा पेश किए जा रहे इस प्रस्ताव में बढ़ती आबादी, महंगाई और निर्माण सामग्री की बढ़ती कीमतों का बहाना बनाया गया है। तर्क दिया जा रहा है कि सड़क मरम्मत, स्वच्छता, सार्वजनिक शौचालय और उद्यानों के रखरखाव के लिए ६० लाख रुपए की मौजूदा राशि अपर्याप्त है। हालांकि, कड़वी सच्चाई यह है कि पिछले कई सालों में आवंटित करोड़ों रुपए के बावजूद शहर की स्थिति जस की तस बनी हुई है। ऐसे में फंड को १ करोड़ रुपए करने की यह मांग नागरिक सुविधाओं से ज्यादा प्रशासनिक खजाने पर अतिरिक्त बोझ डालने का प्रयास नजर आ रही है।

पार्षदों का रोना है कि १८ प्रतिशत जीएसटी और १४ प्रतिशत मनपा शुल्कों के रूप में कुल ३२ प्रतिशत राशि तो काम शुरू होने से पहले ही कट जाती है। इसके अलावा २०११ के बाद से दर अनुसूची में हुए बदलावों के कारण हर नागरिक कार्य महंगा हो गया है। विपक्ष का तर्क है कि यदि यह ४० लाख रुपए अतिरिक्त जोड़कर बजट में शामिल कर लिए जाएं तो इसे मनमाने ढंग से वापस नहीं लिया जा सकेगा।

सवालों के घेरे में पार्षदों की प्राथमिकता
२२७ वार्डों के पार्षदों को ४०-४० लाख रुपए अतिरिक्त देने का सीधा मतलब मानपा खजाने पर अरबों रुपए का फालतू बोझ डालना है। जब ६० लाख रुपए के बजट में भी शहर के नालों की बदबू और सड़कों के गड्ढे गायब नहीं हो पाए, तो १ करोड़ रुपए मिलते ही कौन-सी क्रांति आ जाएगी?

मुंबई : वार्ड बॉय ने डॉक्टर बनकर लगा दिया इंजेक्शन, महिला की मौत, नवी मुंबई की घटना हैरान कर देगी
नवी मुंबई : नवी मुंबई के वाशी में पुलिस ने एक वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वार्ड बॉय खुद को डॉक्टर बता रहा था और उसने कथित तौर पर एक 21 साल की महिला को दो इंजेक्शन दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला हार्मोनल डिसऑर्डर से पीड़ित थी। यह घटना 5 फरवरी को हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वार्ड बॉय का काम करता था आरोपी
वाशी पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर शशिकांत चांदेकर ने बताया कि आरोपी संदेश पश्ते मानखुर्द का रहने वाला है और अंधेरी के एक नर्सिंग होम में वार्ड बॉय का काम करता है। वहीं, मृतक महिला की पहचान प्रचिति भुवड़ के तौर पर हुई है, जो वाशी सेक्टर 11 में गिरधर निवास बिल्डिंग में रहती थी। महिला के पिता भीकूराम भुवड़ की 6 फरवरी को शिकायत के बाद पुलिस ने पश्ते के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत गैर-इरादतन हत्या और धोखाधड़ी के लिए एफआईआर दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे 10 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

मेडिकल लापरवाही से हुई मौत
वाशी एनएमएमसी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रशांत जावड़े ने कहा कि यह मेडिकल लापरवाही से मौत का मामला है, इसलिए महिला के पोस्टमॉर्टम के बाद शुरुआती ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत के कारण के लिए एक राय रखी गई है। उन्होंने बताया कि विसरा सैंपल हिस्टोपैथोलॉजी के लिए सुरक्षित रखा गया है और मौत के कारण की पुष्टि के लिए कलिना एफएसएल भेजा गया है।

5 फरवरी को इलाज के लिए लिया था अपॉइंटमेंट
मृतक महिला के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को पॉलीसिस्टिक ओवेरियन डिजीज (पीसीओडी) है और उनकी भतीजी प्रियंका महादिक ने इलाज के लिए संदेश पश्ते को दिखाने का सुझाव दिया था। संदेश पश्ते दावा करता था कि वह एक डॉक्टर है और इलाज के लिए घर पर आता-जाता है। प्रियंका महादिक ने पहले भी इसी तरह की बीमारी के लिए संदेश पश्ते से इलाज करवाया था और ठीक हो गया था। इसके बाद यकीन होने पर पीड़ित प्रचिति भुवड़ ने 5 फरवरी को इलाज के लिए संदेश पश्ते से अपॉइंटमेंट लिया था।

ठाणे में शिवसेना को बड़ा झटका, जिस वार्ड में रहते हैं एकनाथ शिंदे वहां उद्धव गुट की जीत
ठाणे : ठाणे महानगरपालिका की वार्ड नंबर 13-अ में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे यहीं रहते हैं और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. इस वार्ड में शिवसेना के उम्मीदवार और पूर्व मेयर अशोक वैती को उद्धव ठाकरे गुट ने हराया. उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार शाहजी खुपसे ने 667 वोटों से जीत हासिल की है. ठाणे महानगरपालिका में कुल 131 वार्ड हैं. अभी तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन 44 सीटों पर आगे चल रही है. उद्धव+ तीन सीटों पर आगे चल रही है. अन्य के खाते में 10 सीटें जाती दिख रही हैं और एनसीपी यानी अजित पवार की पार्टी पांच सीटों पर आगे चल रही है.

ठाणे को डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का गढ़ माना जाता है. 2017 के चुनाव में यहां अविभाजित एनसीपी ने 35, बीजेपी ने 23 और कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत हासिल की थी. दो सीटों पर एआईएमआईएम और एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की थी.

महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव में कुल 54.77 फीसदी मतदान
बता दें कि 15 जनवरी को महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव हुए थे. आज नतीजे घोषित किए जा रहे हैं. इस चुनाव में 54.77 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने आज यह जानकारी दी. आयोग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य की नवगठित इचलकरंजी महानगरपालिका में सबसे ज्यादा 69.76 फीसदी, जबकि मीरा-भयंदर महानगरपालिका में सबसे कम 48.64 प्रतिशत मतदान हुआ.

मुंबई में एक वोट तो बाकी 28 निगमों में 4 क्यों डाल रहे वोटर, समझें क्या है मल्टी-मेंबर वार्ड सिस्टम
मुंबई : बीएमसी सहित 29 नगर महापालिका के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. बीएमसी के 227 वार्ड हैं जबकि सभी नगर महापालिका क्षेत्र में 893 वार्ड हैं. इनमें कुल 2,869 सीटें शामिल हैं. महानगर पालिका के चुनाव में 15,908 उम्मीदवार की किस्मत का फैसला 3 करोड़ 48 लाख 79 हजार 337 मतदाता तय करेंगे. एशिया की सबसे अमीर नगर पालिका बीएमसी मुंबई पर सबकी निगाहें हैं.

इसके अलावा पुणे, ठाणे, नागपुर और संभाजीनगर जैसे बड़े शहरों का सियासी भविष्य भी तय होगा. राज्य इन प्रमुख महानगरपालिकाओं में आखिरी चुनाव फरवरी 2017 में हुए थे. इनका 5 साल का कार्यकाल 2022 में खत्म हो गया था, लेकिन ओबीसी आरक्षण विवाद, वार्डों के परिसीमन के चलते चुनाव नहीं सके थे, लेकिन अदालत के आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने 29 महानगरपालिकाओं के चुनावों का कार्यक्रम 15 दिसंबर 2025 को घोषित किया था.

महाराष्ट्र के नगर महापालिका के चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है. मुंबई के बीएमसी में एक वोटर एक ही वोट करेगा जबकि बाकी के 28 महानगर पालिका क्षेत्र में एक वोटर चार वोट देने का काम करेगा इसकी वजह यह है कि मुंबई को छोड़कर बाकी के नगर निगम क्षेत्रों में बहु-सदस्यीय वोटिंग पद्धति अपनाई जाएगी. निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं.