available - Rokthok Lekhani News

मुंबई: एफडीए की सख्ती का असर, मुंबई के स्कूल कैंटीन से हटने लगा जंक फूड अब मिलेगा हेल्दी खाना
मुंबई: महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की सख्ती का असर अब स्कूलों में भी दिखाई देने लगा है। सीनियर आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में घटिया और असुरक्षित खाद्य उत्पादों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बाद मुंबई के कई स्कूलों ने अपनी कैंटीन व्यवस्था में बदलाव करना शुरू कर दिया है। स्कूल परिसरों में जंक फूड और एयरेटेड ड्रिंक्स की बिक्री को लेकर एफडीए की चेतावनी के बाद कई स्कूलों ने कैंटीन मेन्यू में बदलाव किया है। अब बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही अभिभावकों को भी बच्चों के टिफिन में पौष्टिक खाद्य पदार्थ भेजने की सलाह दी जा रही है।

स्कूल कैंटीन में बदला मेन्यू एफडीए की कार्रवाई के बाद स्कूल प्रशासन ने कैंटीन संचालकों को निर्देश देना शुरू कर दिया है कि बच्चों को ऐसे खाद्य पदार्थ न बेचे जाएं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। पहले जहां कई कैंटीन में पैकेट वाले स्नैक्स, ज्यादा तेल वाले फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक और अन्य जंक फूड आसानी से उपलब्ध होते थे, अब उनकी जगह पौष्टिक विकल्प शामिल किए जा रहे हैं। कई स्कूलों ने अपने कैंटीन मेन्यू में फल, सलाद, पोहा, उपमा, इडली, सैंडविच, पौष्टिक स्नैक्स और अन्य हेल्दी विकल्पों को जगह दी है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव जरूरी है।
एफडीए ने जारी की थी चेतावनी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने स्कूल परिसरों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए थे कि ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जाए, जिनमें अधिक मात्रा में नमक, चीनी और वसा होती है। एफडीए का उद्देश्य बच्चों को कम उम्र में ही अस्वास्थ्यकर खानपान की आदतों से बचाना है। विभाग का मानना है कि बचपन में खानपान की गलत आदतें आगे चलकर मोटापा, डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

तुकाराम मुंढे की कार्रवाई का असर
एफडीए में सीनियर अधिकारी तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने कई जगहों पर खाद्य उत्पादों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। मुंढे की कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा होती रही है। उनकी सख्ती का असर अब स्कूलों तक पहुंचा है, जहां प्रशासन बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहा है।

मुंबई : महाराष्ट्र में रिजल्ट के तुरंत बाद डिजीलॉकर पर मिलेगी डिग्री, मंत्री का निर्देश
मुंबई : महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने निर्देश दिया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने और जरूरी सत्यापन पूरा होने के तुरंत बाद छात्रों की डिग्री प्रमाणपत्र डिजीलॉकर पर अपलोड किए जाएं। इसके लिए छात्रों को दीक्षांत समारोह तक इंतजार नहीं कराना पड़ेगा। मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि परीक्षा परिणाम आने के तुरंत बाद कई छात्र विदेशों की यूनिवर्सिटी, उच्च शिक्षा संस्थानों, छात्रवृत्ति, इंटर्नशिप और नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन परिणाम घोषित होने और दीक्षांत समारोह के बीच लंबे अंतर के कारण छात्रों को तय समय सीमा में डिग्री प्रमाणपत्र जमा करने में दिक्कत होती है।

मंत्री ने कहा कि डिग्री प्रमाणपत्र मिलने में देरी के कारण छात्रों को पढ़ाई या करियर के मौके नहीं गंवाने चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई छात्र सफलतापूर्वक कोर्स पूरा कर ले और उसका परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित हो जाए, सत्यापित डिग्री प्रमाणपत्र जल्द से जल्द डिजिटल रूप में उपलब्ध करा दिया जाना चाहिए। चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि उन्होंने उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि राज्य की सभी यूनिवर्सिटी डिजीलॉकर पर डिग्री प्रमाणपत्र अपलोड करने की एक समान प्रक्रिया अपनाएं। उन्होंने इस संबंध में जल्द से जल्द सरकारी प्रस्ताव (जीआर) जारी करने के भी निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने कहा, ''इस फैसले से भारत और विदेश में उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी अवसरों, इंटर्नशिप और रोजगार के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही परिणाम के तुरंत बाद फिजिकल डिग्री के लिए बार-बार यूनिवर्सिटी के चक्कर लगाने की जरूरत भी कम होगी।'' उन्होंने कहा कि डिजीलॉकर छात्रों को सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध डिजिटल दस्तावेज देगा, जिसका इस्तेमाल वे शैक्षणिक और पेशेवर जरूरतों के लिए कभी भी कर सकेंगे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि डिग्री प्रमाणपत्र मिलने में प्रक्रियागत देरी के कारण कोई छात्र किसी अवसर से वंचित न रह जाए।

मुंबई: एयरपोर्ट पर चंद मिनटों में मिलेगा जरूरी सामान; ब्लिंकिट और अडाणी एयरपोर्ट ने बड़ी सुविधा शुरू की
मुंबई: हवाई यात्रियों के लिए क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट और अडाणी एयरपोर्ट ने बड़ी सुविधा शुरू की है। ब्लिंकिट और अडाणी एयरपोर्ट द्वारा साझेदारी में शुरू की गई इस सर्विस से हवाई यात्रियों को काफी फायदा होगा।अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने हवाई यात्रियों के लिए क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के साथ साझेदारी में बड़ी सुविधा शुरू की है। इसके तहत हवाई यात्रियों को एयरपोर्ट पर चंद मिनट में जरूरी सामान उपलब्ध होगा। अडाणी एयरपोर्ट और ब्लिंकिट ने इस सुविधा को मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू किया है।

कहां मिलेगी सुविधा?
अडाणी एयरपोर्ट और ब्लिंकिट ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिलीवरी सुविधा शुरू की है। फिलहाल यह सुविधा मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 पर घरेलू उड़ानों के लिए उपलब्ध है। इस सेवा का उद्देश्य लोगों की यात्रा को सुवधाजनक बनाना है।

ऑर्डर पर कौन-कौन सा सामान मिलेगा?
मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई डिलीवरी सेवा से कई प्रकार के जरूरी सामान मिलेंगे। अब यात्री ब्लिंकिट ऐप के जरिए चार्जर, स्नैक्स, किताबें और पर्शनल केयर प्रोडक्ट्स आसानी से ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर करने के कुछ ही मिनटों में यात्रियों का सामान एयरपोर्ट के अंदर बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट और चुनिंदा पार्टनर आउटलेट्स पर डिलीवर हो जाएगा।

यह सेवा प्रशिक्षित ऑन-ग्राउंड स्टाफ द्वारा संचालित की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने से एयरपोर्ट के सामान्य संचालन और यात्रियों के समय पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रियों की सेहत का भी ध्यान रखा गया है। सुरक्षा नियमों का पूरा ध्यान रखते हुए पैक्ड पानी, जूस और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे तरल पदार्थ भी टर्मिनल के स्वीकृत स्टॉक से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह सुविधा यात्रियों के लिए हवाई अड्डे पर इंतजार को अब और सुविधाजनक बना देगी।

क्विक डिलीवरी का उद्देश्य, यात्रिकों को बेहतर सेवा देना
अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य टर्मिनल में डिजिटल सुविधा लाकर पूरे हवाई अड्डे के अनुभव को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि टर्मिनल पर ऐप-आधारित सुविधा शुरू होने से यात्री अपने समय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे और सेवा स्तर में सुधार होगा। यह अधिक प्रतिक्रियाशील और यात्री-केंद्रित हवाई अड्डों के निर्माण की दिशा में एक कदम है। इस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। क्विक सेवा के शुरू होने से यात्री चंद मिनट में अपनी पसंद का सामान मंगा सकते हैं।

मुंबई बोर्ड के म्हाडा घरों के लिए आवेदन आज से, जानिए कहां-कितने घर और कैसे करें आवेदन
मुंबई : महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) मुंबई बोर्ड के घरों की लॉटरी का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी है। मुंबई बोर्ड के 2640 घरों की लॉटरी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार दोपहर 3 बजे से शुरू हो रही है। 15 मई को सुबह 11बजे घरों की लॉटरी जारी होगी। म्हाडा उपाध्यक्ष संजीव जयसवाल द्वारा सोमवार दोपहर 3 बजे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को गो लाइव किया जाएगा। संजीव के एक बटन दबाने के बाद से 2640 घरों को लेने की रेस शुरू हो जाएगी।

आवेदक 29 अप्रैल रात 11:59 बजे तक म्हाडा की वेबसाइट housing.mhada.gov.in से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 30 अप्रैल की रात 11:59 बजे तक आवेदक डिपॉजिट जमा कर दावेदारी पक्की कर सकते हैं।

लॉटरी में कहां-कहां है घर?
कन्नमवार नगर विक्रोली, पत्राचाल सिद्धार्थ नगर गोरेगांव, मागाठाणे- बोरीवली, गोराई-बोरीवली, सुभाष नगर-चेंबूर, गांधीनगर बांद्रा, पंतनगर घाटकोपर, गिरगांव, वडाला, कोपरी पवई, मझगांव, तुंगा पवई, लोकमान्य नगर दादर, पहाडी गोरेगाव, एंटॉप हिल वडाला के घरों को शामिल किया गया है। आवेदक म्हाडा की वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं।

किस श्रेणी में कितने घर?
अत्यल्प आय वर्ग के 145 घर, अल्प आय वर्ग के 858 घर, मध्यम वर्ग के 1408 घर और उच्च वर्ग के 229 घरों को लॉटरी में शामिल किया गया है। मुंबई बोर्ड के तैयार किए जा रहे प्रॉजेक्ट के 1762 घर, 33(5) रीडिवेलपमेंट प्रॉजेक्ट के तहत म्हाडा को प्राप्त हुए 371 घर, 33/ 7 योजना के तहत मिले 1S8 घरों को भी लॉटरी में शामिल किया गया है। पिछली बार न बिके 319 घरों को फिर से लॉटरी में शामिल किया गया।

म्हाडा के घर आवेदन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?
लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आवेदक को आधार कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, मेल आईडी, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और आईटी रिटर्न की जरूरत होगी। म्हाडा की लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। लॉटरी के लिए म्हाडा की तरफ से किसी भी एजेंट या प्रतिनिधि की नियुक्ति नहीं की गई है।