population growth - Rokthok Lekhani

मुंबई की जनसंख्या वृद्धि में गिरावट...10 साल में घटी 2.3 फीसदी आबादी
मुंबई: मुंबई को मिनी भारत कहा जाता है। यहां देश के हर कोने से लोग रोजगार की तलाश में आते हैं, जिसके कारण देश के अन्य महानगरों की अपेक्षा यहां जनसंख्या घनत्व काफी ज्यादा माना जाता है। लेकिन, बीएमसी की पर्यावरण रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक दशक में मुंबई में जनसंख्या वृद्धि में गिरावट आई है।

पिछले एक दशक में मुंबई में जनसंख्या वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत रही, जबकि वर्ष 2001 से 2011 बीच यह 3.8 प्रतिशत थी। यानी पिछले एक दशक में मुंबई की जनसंख्या में 2.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार मुंबई में कुल जनसंख्या 1 करोड़ 26 लाख के करीब थी।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस सालों में मुंबई में कुल जनसंख्या में मात्र 3.37 लाख की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में, मुंबई की जनसंख्या बढ़कर 1 करोड़ 29 लाख 67 हजार हुई है। इस दौरान मुंबई में जनसंख्या वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत रही, जबकि वर्ष 2011 के बीच मुंबई की जनसंख्या वृद्धि दर 3.8 थी।

रिपोर्ट की मानें, तो मुंबई में सबसे अधिक जनसंख्या बढ़ने का प्रमाण वर्ष 1951 में मिलता है। उस दौरान मुंबई की जनसंख्या में 66 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। उसके वर्ष 1971 में वृद्धि दर 43 प्रतिशत थी। इसी तरह वर्ष 1981 में 38 प्रतिशत, वर्ष 1991 में 21 प्रतिशत और वर्ष 2001 में जनसंख्या वृद्धि दर 20.6 प्रतिशत थी, जो वर्ष 2011 में मात्र 3,8 प्रतिशत रह गई।

बीएमसी रिपोर्ट के अनुसार पिछले दशक में मुंबई की जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आई है। जबकि राज्य की पिछली उद्धव सरकार ने जनसंख्या वृद्धि का हवाला देते हुए मुंबई में प्रभागों की संख्या में 9 की वृद्धि करते हुए 227 से 236 कर दिया था।

जून, 2022 में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उद्धव सरकार के निर्णय को पलटते हुए प्रभागों की संख्या 227 कर दी। इसे लेकर मामला कोर्ट में गया और लंबित पड़ा हुआ है। बीएमसी की रिपोर्ट ने उद्धव सरकार के मुंबई में जनसंख्या वृद्धि के दावों की पोल खोल कर रख दी है।