multi - Rokthok Lekhani News

नवी मुंबई की बहुमंजिला इमारत के मीटर रूम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
नवी मुंबई : नवी मुंबई में शनिवार सुबह 23 मंजिला आवासीय इमारत के बिजली मीटर बॉक्स रूम में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग वाशी-बेलापुर पाम बीच रोड स्थित बेवर्ली पार्क सोसाइटी में लगी, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अधिकारियों ने कहा कि इमारत के ‘बी’ विंग क्षेत्र में भूतल पर स्थित मीटर बॉक्स रूम से निकला घना धुआं आठवीं मंजिल तक फैल गया। उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

आग पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मियों और नवी मुंबई महानगरपालिका (एनएमएमसी) के अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने शुरुआत में दो अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने दो और अग्निशामक यंत्रों तथा ‘होज रील’ की मदद से आग बुझाई।

अधिक धुआं भर जाने के कारण दमकलकर्मियों ने एहतियात के तौर पर इमारत की चौथी मंजिल तक के निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों ने बताया कि 18वीं मंजिल तक इमारत की गहन जांच की गई और सभी निवासी सुरक्षित पाए गए।

महाराष्ट्र के अमरावती में मुकाबला बहुकोणीय, आनंदराज आंबेडकर ने AIMIM से समर्थन मांगा...
अमरावती : महाराष्ट्र के अमरावती लोकसभा सीट से डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के पोते और रिपब्लिकन सेना नेता आनंदराज आंबेडकर चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में अब अमरावती में मुकाबला बहुकोणीय हो गया है. यहां बीजेपी ने मौजूदा सांसद नवनीत राणा को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस के बलवंत वानखेड़े, वंचित बहुजन अघाड़ी की प्राजक्ता पिल्लेवान और प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता दिनेश बूब भी चुनावी मैदान में हैं. वहीं इस बीच आनंदराज आंबेडकर ने असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम से समर्थन मांगा है.

औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता इम्तियाज जलील ने एक्स पर कहा कि लोकसभा चुनाव में समर्थन मांगने के लिए आनंदराज आंबेडकर ने उनसे उनके आवास पर मुलाकात की. इम्तियाज जलील ने बताया कि हम पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को लोकसभा चुनाव में आनंदराज आंबेडकर को समर्थन देने को लेकर चर्चा करेंगे.

इम्तियाज जलील ने कहा कि आनंदराज वंचित बहुजन अघाड़ी नेता प्रकाश आंबेडकर के भाई हैं. आनंदराज और मेरी मुलाकात हुई, जहां हमने लोकसभा चुनाव के बारे में चर्चा की. जलील ने आगे कहा कि उन्होंने अमरावती लोकसभा क्षेत्र में हमारा समर्थन मांगा है.

हम एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी के साथ चर्चा के बाद आनंदराज के लिए सार्वजनिक रैलियां कर सकते हैं. अमरावती लोकसभा सीट के अंतर्गत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें बड़नेरा, अमरावती, तिवसा, दर्यापुर, मेलघाट, अचलपुर शामिल हैं. अमरावती, दर्यापुर, मेलघाट विधानसभा सीट पर बीजेपी कब्जा रहा है, तो वहीं तिवसा सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा. बड़नेरा और अचलपुर सीट पर निर्दलीय काबिज रही.

अमरावती लोकसभा सीट की खास बात यह है कि जितनी बार भी यहां से प्रमुख दलों की महिला प्रत्याशी उतरीं, उन्हें जीत मिली. आंकड़ों पर नजर डालें तो कांग्रेस से पहली बार ऊषा चौधरी को 1980 में अमरावती लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया और वह जीतकर संसद पहुंचीं. वहीं 1991 में प्रतिभा पाटिल को कांग्रेस ने टिकट द‍िया, तो उन्होंने श‍िवसेना के प्रकाश पाटिल को हराया. हालांकि, इस सीट से प्रतिभा पाटिल केवल एक ही बार चुनाव लड़ीं थी.

विक्रोली स्थित एक बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरी... 20 वर्षीय युवक की मौत
मुंबई : मुंबई के उपनगर विक्रोली स्थित एक बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरने से उसमें सवार एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा पूर्वी मुंबई के स्टेशन रोड स्थित सिद्धिविनायक सोसाइटी में दोपहर 01ः30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि कांच की लिफ्ट में हादसे के समय चार युवक मौजूद थे, जो लिफ्ट टूटने पर सीधे जमीन पर गिरे और फंस गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने लिफ्ट खोलकर लोगों को निकाला।

ब्रह्ममुंबई नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि 24 मंजिला इमारत की टूटी लिफ्ट से चार लोगों में तीन अपने आप ही बाहर आ गए, जबकि उसमें फंसे एक 20 वर्षीय युवक को बड़ी मुश्किल से निकाला गया। उसे घाटकोपर स्थित राजवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पिछले महीने पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर 20 यात्री लिफ्ट में आधे घंटे तक फंसे रहे थे, जिन्हें काफी मुश्किल से निकाला गया।

फिल्म 'सर्कस' में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह...जानिए इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी से बजट तक सब कुछ
फिल्म 'सर्कस' में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, जानिए इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी से बजट तक सब कुछ अभिनेता रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज से एंटरटेनमेंट करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

अब ये दोनों अब फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म 'सर्कस' लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कॉमेडी से भरपूर था। यह मल्टीस्टारर फिल्म पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, तो चलिए इससे पहले जान लेते हैं 'सर्कस' की कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक के बारे में कुछ खास बातें।

फिल्म 'सर्कस' बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। वहीं रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण शर्मा, फिल्म में राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दिल जीत लेने वाले सितारे होंगे भी दिखाई देंगे।

मूवी में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन कैमियो रोल में दिखेंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि रणवीर सिंह 'सर्कस' में डबल रोल प्ले कर रहे हैं और अभिनेता इलेक्ट्रिक मैन बनकर फैंस को हंसी-ठहाकों का करंट देने वाले हैं। यानी यह फिल्म कॉमेडी का डबल डोज होने वाली है।

फिल्म 'सर्कस' की कहानी आपको पुराने जमाने की याद भी दिलाएगी जब बेहद कम संसाधन होने के बावजूद लोग खुशहाल जिंदगी जीते थे। फिल्म 'सर्कस' की कहानी 1982 में आई फिल्म अंगूर पर बेस्ड है। जिसका निर्देशन फिल्मकार गुलजार ने किया था। यह फिल्म महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर आधारित है।

फिल्म में एक सर्कस संचालक और उसके साथियों की कहानी दिखाई जाएगी, जि सर्कस की विलुप्त होती संस्कृति को जनता के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं साथ ही दो ऐसे भाईयों को दिखाया जाएगा जो जन्म से अलग हो गए थे और बाद आ में आमने सामने आने पर लोगों में भ्रम पैदा करते हैं। इन्हीं सबके बीच हंसी का  ताना-बना बुना गया है।

फिल्म 'सर्कस' के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 70 करोड़ की लागत आई है। ऐसे में अच्छी शुरुआत के लिए इसे पहले दिन तकरीबन आठ से दस करोड़ की ओपनिंग लेने होगी। हालांकि हाल ही में हॉलीवुड फिल्म अवतार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

इस वजह से सर्कस की डगर बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल हो सकती है लेकिन अगर पहले दिन यह फिल्म दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने में कामयाब होती है तो यह अच्छा कलेक्शन कर सकती है, क्योंकि इसे क्रिसमस की छुट्टियों का फायदा मिल सकता है।