near - Rokthok Lekhani News

मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला
मुंबई :  बोरीवली स्थित संजय गांधी नेशनल पार्क  में टिकट की दरों में बढ़ोतरी के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. यह दरें 1 मई (शनिवार) से लागू होने वाली थीं, लेकिन नागरिकों के भारी विरोध के बाद इसपर रोक लगा दी गई है. इसको लेकर पार्क प्रबंधन ने एक ज्ञापन जारी किया है, जिसमें कहा है कि प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से नई दरों पर रोक लगाई जा रही है. इसके  साथ ही, पर्यटक सेवाओं की संशोधित दरें जल्द ही निर्धारित करने की मांग की गई है. इसमें कहा गया है कि जब तक नई दरों तय नहीं होती तब तक पुरानी दरों के आधार पर ही  पर्यटक सेवाओं का शुल्क लिया जाएगा.

ज्ञापन में कहा गया है कि, 'प्रशासनिक और तकनीकी कारणों से, उक्त दर वृद्धि को स्थगित किया जा रहा है. साथ ही, पर्यटक सेवाओं के लिए संशोधित दरें जल्द ही तय की जाएंगी। जब तक संशोधित दरें तय नहीं हो जातीं, तब तक पर्यटक सेवाओं के लिए पहले से स्वीकृत दरों पर ही शुल्क लिया जाना चाहिए." एक वन अधिकारी ने शुक्रवार (1 मई) को बताया कि मई के अंत तक इस मामले में और अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद है.

शुल्क बढ़ोतरी के फैसले पर क्यों लगी रोक?
संजय गांधी नेशनल पार्क के उप निदेशक (दक्षिण) किरण पाटिल ने बताया कि कीमतों में संशोधन का फैसला फिलहाल रोक दिया गया है. जल्द ही डिजिटल टिकटिंग प्रणाली भी शुरू की जाएगी जिसके लिए एक व्हाट्सएप  चैटबॉट लॉन्च किया जाएगा. गौर हो कि अचानक संजय गांधी नेशनल पार्क पार्क के शुल्क वृद्धी के फैसले का लोगों ने काफी विरोध किया और इसे बेतुका बताया था. मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने इस के बदलाव को सुबह सैर करने वालों के साथ अन्याय करार दिया था. लोगों का तर्क था कि पार्क की कई बुनियादी सुविधाओं का खर्च सीएसआर फंड से उठाया आता है, ऐसे में इतनी कीमतें क्यों वसूली जा रही हैं. बढ़ते विरोध को देखते हुए शुल्क वृद्धी के फैसले को फिलहाल के लिए रोक लगा दी गई है.

क्या है मामला?
गौर हो कि इसी प्राधिकरण की ओर से 21 अप्रैल को एक ज्ञापन के जरिए 1 मई से पार्क के टिकट की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की गई थी. घोषणा में मॉर्निंग वॉकर्स के लिए वार्षिक शुल्क को  383 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया था.  वहीं, वरिष्ठ नागरिकों  को पास के लिए सालाना 5,000 रुपये का भुगतान करने की बात कही गई थी. मासिक पास के लिए नागरिकों के लिए 1,000 रुपये और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 500 रुपये कर दिया गया था.

इसके अलावा सफारी, मिनी ट्रेन, नौका विहार और ई-बस जैसी सेवाओं के शुल्क भी बढ़ा दिए गए थे. बढ़़ाए गए शुल्क पर प्रशासन का तर्क था कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या, सुविधाओं के रखरखाव, कर्मचारियों के वेतन और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में सुधार के लिए इसे बढ़ाया गया था.

मुंबई : हाजी अली के पास तेज़ रफ्तार बाइक की टक्कर से स्ट्रीट वेंडर की मौत, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : साउथ मुंबई क्षेत्र में हाजी अली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय स्ट्रीट वेंडर की मौत हो गई। एक तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान बाबू फैमुद्दीन शेख (60) के रूप में हुई है, जो ताड़देव स्थित लाला लाजपतराय गार्डन इलाके में रहते थे। वे हाजी अली सिग्नल के पास छोटी-मोटी फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।

पीड़ित के बेटे अकरम बाबू शेख (35) ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि यह हादसा रात करीब 10 बजे के.के. रोड, हाजी अली के पास एक सुलभ शौचालय के समीप हुआ। उसी दौरान एक अनजान तेज़ रफ्तार बाइक ने उनके पिता को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी अकरम को उनके कज़िन ने फोन पर दी, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने पिता को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा पाया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाबू शेख को तुरंत नायर अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, डॉक्टरों ने रात करीब 11 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की गई और कुछ ही समय में आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि दुर्घटना लापरवाही से हुई या तेज़ रफ्तार के कारण नियंत्रण खोने से।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजी अली क्षेत्र में अक्सर तेज़ रफ्तार वाहनों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने इस इलाके में ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। यह हादसा एक बार फिर शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

मुंबई : जोगेश्वरी में ट्रामा केयर अस्पताल के पास मिनी फायर स्टेशन बनाने की मांग...
मुंबई : मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद रवींद्र वायकर ने जोगेश्वरी अंधेरी और गोरेगांव (पूर्व) क्षेत्रों में बढ़ती आबादी और आग की घटनाओं को देखते हुए जोगेश्वरी स्थित 'हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे ट्रामा केयर' अस्पताल के पास मिनी फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मनपा आयुक्त आयुक्त अश्विनी भिडे को पत्र लिखकर जनहित में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

वायकर ने अपने पत्र में बताया कि इन क्षेत्रों में ऊंची इमारतों, व्यावसायिक परिसरों और झोपड़पट्टियों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे आग जैसी आपात स्थितियों का खतरा भी बढ़ गया है। मौजूदा फायर स्टेशन दूर होने और मुंबई की ट्रैफिक समस्या के कारण अग्निशमन दल की गाड़ियों को समय पर घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई होती है, जिससे कई बार बड़ा नुकसान होता है।

मुंबई : पहले हत्या, फिर काटा सिर, मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास मिली लाश का खुलासा, बिजनेस पार्टनर ने क्यों ली जान
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के पास आम की बगिया में बोरे में मिली सिर कटी लाश के हत्यारों को पुलिस पकड़ लिया है. बिजनेस पार्टनर और उसके साथी ने पैसों के लालच में किराना दुकानदार की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस से बचने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. 12 घंटे की जांच में ही पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक पहुंच गए.

पैसों के लेनदेन का विवाद
साझेदारी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में दिनेश कुमार और उसके साथी संदीप तिवारी ने मिलकर अशोक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. आरोपियों ने शव की पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काट दिया. इसके बाद शव को बोरी में बंद कर आम की बगिया में फेंक दिया और सिर को खाड़ी क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया.

आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश की
शव मिलने के बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाकर खानिवडे गांव के पास तानसा नदी के किनारे झाड़ियों से सिर, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्य बरामद किए, फॉरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए. पैसों के लालच और पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने वारदात के बाद सबूत मिटाने की हर संभव कोशिश की. लेकिन पुलिस महज 12 घंटे के भीतर ही उन तक पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी दिनेश कुमार प्रजापति और संदीप तिवारी को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया. जहां से उन्हें 10 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.