pole - Rokthok Lekhani News

श्रीनगर एयरपोर्ट पर विमान ने पोल को सामने से ठोका, नवी मुंबई से पहुंची थी इंडिगो की फ्लाइट
श्रीनगर: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सामने आ रही है। यहां यात्रियों को लेकर नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंचा विमान एक पोल से टकरा गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा एयरपोर्ट पर पार्किंग प्रक्रिया के दौरान हुआ। हादसे के समय विमान में यात्री भी सवार थे। हालांकि यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं घटना की वजह को लेकर अभी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर अन्य विमानों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है।

VDGS पोल से टकराया विमान
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने एक बयान में कहा, "नवी मुंबई से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट 6E 225 (VT-NOG) के साथ श्रीनगर एयरपोर्ट पर बे नंबर 06 पर पार्क होते समय एक घटना हुई। यह विमान सुबह करीब 9 बजकर 2 मिनट पर पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकरा गया। फिलहाल सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों का इस्तेमाल करके सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाला गया।"

हादसे की वजह की चल रही जांच
बयान में कहा गया, "घटना की वजह और हालात की जांच तय प्रक्रियाओं के अनुसार संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही सही वजह का पता चलेगा और अभी इस स्टेज पर वजह के बारे में कोई नतीजा नहीं निकाला जा रहा है। इस बीच, एयरपोर्ट का कामकाज सामान्य है और फ़्लाइट का आना-जाना शेड्यूल के मुताबिक जारी है। श्रीनगर एयरपोर्ट सभी यात्रियों और स्टेकहोल्डर्स के लिए सुरक्षित और बेहतर कामकाज सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

गोवा में विमान के इंजन में खराबी
बता दें कि इससे पहले गोवा में भी इंडिगो के विमान में खराबी का मामला सामने आया था। हाल ही में गोवा के एक एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान में इंजन में उड़ान भरने के बाद खराबी आ गई। हवा में इंजन में खराबी के कारण 'फुल इमरजेंसी' घोषित करनी पड़ी थी। जानकारी के मुताबिक विमान में 229 यात्री सवार थे। यह विमान गोवा से दिल्ली जा रहा था। इस बीच गोवा के एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद इंजन में अचानक खराबी आ गई। इसके बाद विमान को वापस गोवा लौटाना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

ठाणे : ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया; चालक और क्लीनर की मौत
ठाणे : घोड़बंदर रोड पर पाटलीपाड़ा पुल पर एक ट्रक चालक और उसके क्लीनर की उस समय मौत हो गई जब उनका वाहन नियंत्रण खो बैठा और एक डिवाइडर और एक बिजली के खंभे से टकरा गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी विनोद (52) और रहीम पठान (25) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक आठ टन लोहे के पाइप लेकर नवी मुंबई से गुजरात जा रहा था। जैसे ही वाहन पाटलीपाड़ा पुल के पास पहुंचा, चालक ने कथित तौर पर नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क के बीचों-बीच लगे एक स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गया। इस टक्कर से दोनों लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) की आपातकालीन टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया।

मुंबई-कोलकाता जैसे शहरों पर डूबने का खतरा; नॉर्थ पोल के पास तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक ज्‍यादा रिकॉर्ड
मुंबई : आख‍िर वो डरावनी घड़ी आ गई. जब मुंबई-कोलकाता जैसे शहरों पर डूबने का खतरा होगा. घर से बाहर निकलते ही आपकी स्‍क‍िन जल उठेगी. दरअसल, यूरोप के जलवायु निगरानी संगठन की एक रिपोर्ट बता रही है क‍ि फरवरी में दुनिया भर में समुद्री बर्फ का दायरा घटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. इतना ही नहीं, हमेशा बर्फ से ढंके रहने वाले नॉर्थ पोल के पास तापमान सामान्य से 11 डिग्री सेल्सियस तक ज्‍यादा रिकॉर्ड क‍िया गया है.

कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने कहा कि फरवरी 2025 में दुनिया भर में तीसरा सबसे गर्म फरवरी महीना रहा. ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन ने धरती के तापमान को बढ़ाया है. इस गर्मी की वजह से अंटार्कटिक और आर्कटिक महासागरों में जमी बर्फ का दायरा घटकर 7 फरवरी को 16.04 मिलियन वर्ग किलोमीटर रह गया, जो अब तक का सबसे कम है. यूरोपीय सेंटर फॉर मीडियम-रेंज वेदर फोरकास्ट की समांथा बर्गेस ने बताया कि पिछले दो सालों से दुनिया भर में तापमान का रिकॉर्ड टूटता जा रहा है. गर्म होती दुनिया का एक नतीजा यह है कि समुद्री बर्फ पिघल रही है. बर्फ के कम होने से मौसम, लोगों और पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ता है. जब बर्फ पिघलकर पानी में बदलती है तो सूरज की गर्मी सोखने लगती है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और भी तेज़ हो जाती है.

समुद्री बर्फ का दायरा औसत से 26 प्रतिशत कम
कोपरनिकस के मुताबिक, अंटार्कटिक में फरवरी के दौरान समुद्री बर्फ का दायरा औसत से 26 प्रतिशत कम था. आर्कटिक में भी दिसंबर से समुद्री बर्फ का दायरा कम होता जा रहा है. फरवरी में यह औसत से 8 प्रतिशत कम था. ब्रिटेन के नेशनल ओशनोग्राफी सेंटर में प्रोफेसर साइमन जोसी ने बताया कि समुद्र और वातावरण के बढ़ते तापमान की वजह से अंटार्कटिक में बर्फ फिर से नहीं जम पा रही है. फरवरी में वैश्विक तापमान पूर्व-औद्योगिक काल की तुलना में 1.59 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा था. उत्तरी ध्रुव के पास कुछ इलाकों में तापमान औसत से 11 डिग्री सेल्सियस तक ज़्यादा दर्ज किया गया.

कई शहर होंगे जलमग्‍न
1.आर्कटिक, अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड की बर्फ पिघलने से समुद्र का स्तर तेजी से बढ़ेगा.
2.तटीय शहर जैसे मुंबई, कोलकाता, न्यूयॉर्क, लंदन, टोक्यो डूबने का खतरा बढ़ जाएगा.
3.छोटे द्वीपीय देश (जैसे मालदीव) पूरी तरह जलमग्न हो सकते हैं.
आसमान से बरसेगी आग
1. बर्फ सूर्य की किरणों को परावर्तित करके धरती को ठंडा रखती है.
2. बर्फ कम हो जाएगी, तो धरती अधिक गर्मी अवशोषित करेगी, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और तेज़ होगी.
3.अधिक गर्मी का मतलब अधिक हीटवेव, सूखा और चरम मौसम की घटनाएं होंगी.
पानी बिना मरेंगे जीव
1. हिमालय, आल्प्स और एंडीज़ जैसी पर्वत श्रृंखलाओं की बर्फ पिघलने से गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सिंधु जैसी नदियों में पानी की कमी हो सकती है. कृषि और पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी, जिससे भूखमरी और जल संकट बढ़ सकता है.
2.पोलर बीयर्स, पेंगुइन, सील, वॉलरस और अन्य आर्कटिक जीवों का घर खत्‍म हो जाएगा. मछलियों और समुद्री जीवों की प्रजातियां बदलते तापमान के कारण विलुप्त हो सकती हैं.

तबाही ही तबाही
ग्लेशियरों के पिघलने से समुद्री धाराएं प्रभावित होंगी, जिससे अत्यधिक बारिश, बर्फीले तूफान और सूखा देखने को मिलेगा. एल नीनो और ला नीना जैसे जलवायु पैटर्न और अधिक अस्थिर हो सकते हैं.

खाने का सामान हो जाएगा महंगा
तापमान में वृद्धि से गेहूं, चावल, मक्का, सब्ज़ियाँ और फलों की पैदावार प्रभावित होगी. सूखा और बाढ़ के कारण किसान भारी नुकसान झेल सकते हैं. खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ेंगी, जिससे वैश्विक भूख और आर्थिक अस्थिरता बढ़ेगी.

मुंबई के गोरेगांव इलाके में सड़क दुर्घटना में तीन की मृत्यु... खंभे से टकराकर चली गई जान
मुंबई : मुंबई के गोरेगांव इलाके में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। तभी मोड़ पर अचानक एक खंभा आया जिसमें वो टकरा गए। पुलिस उन्हें अस्प्ताल में ले गई जहां दो लोगों को भर्ती पूर्व मृत घोषित कर दिया और एक युवक की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई।

आरे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार और शनिवार रात को हुई है। जब एक ही मोटर सायकिल पर सवार होकर राधेश्याम डावन्दे (34), विवेक राजभर (24) और रितेश सालवे जा रहे थे। वे पवई से गोरेगांव की तरफ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी पिकनिक पॉइंट की तरफ बिट चौकी के पास उनकी मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई।

तीनों वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से गायाल हो गए। मामले कि जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्प्ताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने डावन्दे और राजभर को भर्ती पूर्व मृत घोषित कर दिया। सालवे की छाती में दर्द था इसलिए उसका इलाज किया जा रहा था। लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस में एडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जिस तरीके से एक्सीडेंट हुआ है, उसकी जांच सीसीटीवी आदि के माध्यम से की जा रही है।