‘केजीएफ चैप्टर 2’ के डबिंग का कार्य पूरा किया रवीना टंडन ने

‘केजीएफ चैप्टर 2’ के डबिंग का कार्य पूरा किया रवीना टंडन ने

मुंबई :अभिनेत्री रवीना टंडन ने आगामी फिल्म ‘‘केजीएफ: चैप्टर2’ के डबिंग संबंधी अपने हिस्से का काम पूरा कर लिया है और इसके लिए उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश सहित टीम को शानदार अनुभव के लिए धन्यवाद दिया है।

इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है और यह वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘केजीएफ’’ की कड़ी है, जो रॉकी नाम के किरदार पर आधारित है जिसे यश ने निभाया है। फिल्म में रॉकी गरीबी से उठकर सोने की खदान का मालिक बनता है।

Read More ठाणे की विशेष NDPS कोर्ट का बड़ा फैसला: ‘चिंकू पठान’ से जुड़े MD ड्रग सिंडिकेट केस में 5 दोषी करार

नील ने मंगलवार को ट्विटर पर टंडन के साथ तस्वीर साझा की। टंडन ने फिल्म में रमिका सेन का किरदार निभाया है जो काल्पनिक प्रधानमंत्री बनी हैं।
फिल्मकार ने ट्वीट किया,‘‘क्रूरता की गाथा! सबसे अच्छी प्रधानमंत्री रमिका सेन के साथ डबिंग का काम पूरा हुआ। धन्यवाद मैडम टंडन (49 वर्ष) ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा आपके साथ कम करके खुशी हुई। आप बहुत भद्र व्यक्ति हैं ईश्वर की कृपा हो और काम तेजी से हो।

Read More ‘मार देंगे तुझे…’ कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जान से मारने की धमकी

केजीएफ: चैप्टर 2’’ के साथ ही बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त कन्नड सिनेमा में कदम रख रहे हैं। यह फिल्म 14 अप्रैल को कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में प्रदर्शित होगी।

Read More मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी भिवंडी के IGM अस्पताल में अंधेरा होने से मचा हड़कंप, मरीज परेशान; सांसद सुरेश म्हात्रे ने दी हाई लेवल जांच की चेतावनी
उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित
ठाणे के कलवा में 10 कारों में तोड़फोड़, नशेड़ियों पर शक; रहवासियों ने मांगी रात में पुलिस पेट्रोलिंग
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का होगा बड़ा मेकओवर, 25 मई से प्रभादेवी में शुरू होगा ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद
वसई में पुलिसकर्मियों ने हत्या आरोपी को भगाने में की मदद? Google Pay से ₹45 हजार रिश्वत लेने का आरोप, 3 कॉन्स्टेबल गिरफ्तार