मुंबई : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने विदेश से सोना स्मगलिंग का किया भंडाफोड़ !

Mumbai: DRI busted gold smuggling from abroad at the international airport!

मुंबई : अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डीआरआई ने विदेश से सोना स्मगलिंग का किया भंडाफोड़ !

डीआरआई ने इस सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया और आरोपी का बयान धारा 108 के तहत दर्ज किया। पिपले ने स्वीकार किया कि उसने यह सोना अमेरिका से खरीदा और भारत लाया, और इसके बदले उसे प्रति किलोग्राम 2 लाख रुपये कमीशन देने का वादा किया गया था।

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़े सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई जोनल यूनिट ने एयर इंडिया के एक क्रू सदस्य को पकड़कर 1.41 करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी सोना जब्त किया है। इस मामले में क्रू सदस्य के साथ-साथ मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है।

घटना 13 जून को सामने आई, जब न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंचे एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 के क्रू सदस्य गिरीश पिंपल पर संदेह हुआ। वह हरे चैनल से बिना किसी घोषणा के बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी डीआरआई अधिकारियों ने उसे रोका। उसकी तलाशी में एक पार्किंग स्लिप और एक स्टिकी नोट मिला, जिसमें सोने का वजन, खरीद मूल्य और लाभ का हिसाब लिखा था।

Read More मुंबई : विवेक कुमार गुप्ता पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक नियुक्त

पूछताछ में पिंपले ने कबूल किया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी गिरोह का हिस्सा है और उसने अंतरराष्ट्रीय आगमन हॉल के बैगेज सेवा क्षेत्र में सोफे के पीछे सोने की पुड़िया छिपाई थी। बाद में की गई तलाशी में तीन सोने की ईंटें और तीन कटे हुए टुकड़े बरामद हुए, जिनका कुल वजन लगभग 1.373 किलोग्राम है।

Read More मुंबई : चार स्थानों पर छापेमारी के बाद बड़े अवैध व्यापार और सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश

1.41 करोड़ का सोना जब्त
डीआरआई ने इस सोने को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया और आरोपी का बयान धारा 108 के तहत दर्ज किया। पिपले ने स्वीकार किया कि उसने यह सोना अमेरिका से खरीदा और भारत लाया, और इसके बदले उसे प्रति किलोग्राम 2 लाख रुपये कमीशन देने का वादा किया गया था।

Read More मुंबई : मलेरिया और चिकनगुनिया से मुंबईकर ग्रसित...

उसने राकेश राठौड़ का नाम लिया, जो इस तस्करी रैकेट का प्रमुख साजिशकर्ता बताया गया। अगले दिन डीआरआई ने राठौड़ को तलब किया, जिसने यह स्वीकार किया कि वह पिछले एक साल से पिंपले से सोना मंगवा रहा था। उसने यह भी बताया कि उसने अमेरिका में 1,50,000 डॉलर की व्यवस्था की थी और पहले भी दो बार पिंपले से तस्करी करवाया था।

Read More मुंबई : मुलुंड में शनिवार को नहीं होगी पानी की सप्लाई...

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : मयूर नगर, आरे कॉलोनी में एसआरए योजना के तहत 11 जीर्ण-शीर्ण इमारतों के पुनर्विकास का निर्णय मुंबई : मयूर नगर, आरे कॉलोनी में एसआरए योजना के तहत 11 जीर्ण-शीर्ण इमारतों के पुनर्विकास का निर्णय
उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में सांसद रवींद्र वायकर के साथ हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में,...
तेलंगाना : नक्सल विरोधी अभियान में एक ऐतिहासिक सफलता; नक्सली दंपत्ति ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया
नई दिल्ली : शिकोहपुर लैंड डील मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल 
महाराष्ट्र : यूनियन बैंक पर मनसे कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला... हिंदी आवेदन को लेकर भड़का विवाद
नालासोपारा : पुलिस स्टेशन में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
भायंदर : देह व्यापार का संचालन कर रही महिला दलाल माही गिरफ्तार, दो पीड़िताओं का रेस्क्यू...
मुंबई : निजी दफ्तरों के कामकाज शिफ्ट में बदलाव के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन - परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media