कुर्ला में एसजी बर्वे मार्ग पर दुर्घटना; छह लोगों की मौत, 43 अन्य घायल

Accident on SG Barve Marg in Kurla; six people killed, 43 others injured

कुर्ला में एसजी बर्वे मार्ग पर दुर्घटना; छह लोगों की मौत, 43 अन्य घायल

दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुंबई हादसे में शामिल बेस्ट बस के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और 43 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर हुई, जहां बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम की बस ने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।

मुंबई : दर्दनाक सड़क हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुंबई हादसे में शामिल बेस्ट बस के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई है और 43 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एसजी बर्वे मार्ग पर हुई, जहां बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम की बस ने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक संजय मोरे को पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

एक अधिकारी ने बताया कि घायलों का भाभा अस्पताल, सायन अस्पताल और सेवन हिल्स अस्पताल सहित अलग-अलग चिकित्सा सुविधाओं में इलाज चल रहा है। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। घायलों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो घटना के समय बंदोबस्त ड्यूटी पर थे। उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने दुर्घटना के तुरंत बाद बस चालक संजय मोरे को पकड़ लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

Read More गोरेगांव मुलुंड सुरंगों के लिए पुनर्संरेखण को बीएमसी की मंजूरी