महाराष्ट्र सरकार का गठन ; 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय
Maharashtra government formed; formula of 1 chief minister and 2 deputy CMs decided
By: Online Desk
On
महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजे आने के बाद 26 नवंबर तक सरकार का गठन होना है। इसकी वजह ये है कि विधानसभा का कार्यकाल इस दिन खत्म हो रहा है, सरकार गठित न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा।
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा के नतीजे आने के बाद 26 नवंबर तक सरकार का गठन होना है। इसकी वजह ये है कि विधानसभा का कार्यकाल इस दिन खत्म हो रहा है, सरकार गठित न होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ेगा।
महायुति सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक, 1 मुख्यमंत्री और 2 डिप्टी CM का फॉर्मूला तय हुआ है। महायुति की पार्टियों में हर 6-7 विधायक पर एक मंत्री पद का फॉर्मूला भी फाइनल हुआ है। इस हिसाब से भाजपा के 22-24, शिंदे गुट के10-12 और अजित गुट के 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं।

