नागपुर/ कर्मचारी की 2 बोतल शराब के लिए बेरहमी से हत्या... पीटने के बाद रेलवे लाइन के पास फेंका

Nagpur/ Employee brutally murdered for 2 bottles of liquor... thrown near railway line after being beaten

नागपुर/ कर्मचारी की 2 बोतल शराब के लिए बेरहमी से हत्या... पीटने के बाद रेलवे लाइन के पास फेंका

डॉक्टर ने अपनी प्राइमरी रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने के कारण मौत होने की जानकारी दी। इस संबंध में जरीपटका के थानेदार अरुण क्षीरसागर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर प्रमोद के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत पिटाई के कारण हुई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है। फिलहाल शेखू पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

नागपुर: मेकोसाबाग परिसर में एक सनसनीखेज वारदात हुई। एक अपराधी ने 2 बोतल शराब के लिए अपने ही अवैध शराब अड्डे में काम करने वाले कर्मचारी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसे रेलवे लाइन के पास फेंका गया। वहीं पड़े-पड़े घायल की मौत हो गई। बुधवार की सुबह उसकी लाश मिली।

अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी थी लेकिन पुलिस को कोई खबर नहीं थी। ऐसे में एक व्यक्ति ने संदेह जताया और पुलिस एक्शन में आई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मेकोसाबाग निवासी सिकंदर उर्फ शेखू शफी खान (35) बताया गया।

Read More महाराष्ट्र में 5,127 करोड़ रुपये की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश

मृतक परिसर में ही रहने वाला प्रमोद पॉल फ्रांसिस (52) बताया गया। शेखू के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर मकोका भी लगाया गया था। इसी महीने पुलिस ने शेखू और उसकी गैंग को हथियारों की तस्करी में गिरफ्तार कर 4 पिस्तौल और कारतूस जब्त किए थे। लंबे समय से शेखू मेकोसाबाग परिसर में शराब का अवैध धंधा चला रहा है। प्रमोद उसके अड्डे पर काम करता था।

Read More पुणे में होर्डिंग्स और फ्लैट्स का मुद्दा गंभीर

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को प्रमोद ने शेखू के माल से 2 शराब की बोतल चोरी की। शेखू को इस बात का पता चला। उसने प्रमोद को अपने अड्डे पर ही बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। डंडे से उस पर टूट पड़ा। बुरी तरह जख्मी प्रमोद बेहोश हो गया। शेखू ने किसी को कानों-कान खबर नहीं लगने दी और देर रात अपने साथियों की मदद से उसे गोवा कॉलोनी के समीप रेलवे लाइन के समीप फेंक दिया। बुधवार की सुबह प्रमोद को मृतावस्था में पाया गया।

परिजनों को लगा कि शराब का अधिक सेवन करने के कारण प्रमोद की मौत हुई है। परिजन उसे घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। जरीपटका पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर प्रमोद का शव पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा गया।

Read More मुंबई : छगन भुजबल को महायुति मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में फिर से शामिल करने पर शिवसेना के दो गुटों के बीच जुबानी जंग

डॉक्टर ने अपनी प्राइमरी रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने के कारण मौत होने की जानकारी दी। इस संबंध में जरीपटका के थानेदार अरुण क्षीरसागर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर प्रमोद के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत पिटाई के कारण हुई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर रही है। फिलहाल शेखू पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

Read More Mumbai: शहीदों के चलते अमित ठाकरे ने मोदी से विजय रैली टालने को कहा

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने ससुर की चाकू मारकर की हत्या ! महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने ससुर की चाकू मारकर की हत्या !
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम बुटीबोरी...
महाराष्ट्र के सांगली जिले में MBBS छात्रा से तीन लोगों ने किया था दुष्कर्म... फिल्म देखने के बहाने ले गए साथ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुंबई : रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे ने कर लीआत्महत्या; दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
सेंट्रल रेलवे ने मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, जा‍निए कौन से रूट की ट्रेनें रहेंगी रद्द?
ठाणे : तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव; 40 बिस्तरों वाला एक विशेष वार्ड तत्काल स्थापित किया गया
मुंबई: दहेज के खिलाफ और हिंसा मुक्त महाराष्ट्र के लिए 22 जून से राज्यव्यापी अभियान...
मुंबई : बोरीवली रेलवे स्टेशन के स्काईवॉक पर लगी आग...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media