म्हाडा लॉटरी में मुंबई के मास्टर लिस्ट के नागरिकों को मिलेगा बड़ा घर...

Mumbai master list citizens will get big house in MHADA lottery...

म्हाडा लॉटरी में मुंबई के मास्टर लिस्ट के नागरिकों को मिलेगा बड़ा घर...

बारिश समेत अन्य कारणों से इमारत के गिरने पर कम जगह होने की वजह से उसी स्थान पर हर परिवार को घर मुहैया करवाना संभव नहीं होता। इस परिस्थिति में वहां से नागरिकों को म्हाडा किसी अन्य स्थानों पर तैयार हो रही बिल्डिंग में घर उपलब्ध करवाने के लिए मास्टर लिस्ट तैयार करती है।

मुंबई : महाराष्ट्र गृहनिर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने साउथ मुंबई के मास्टर लिस्ट के परिवारों को 100 वर्ग फीट बड़ा घर लेने का विकल्प देने का फैसला लिया है। एक्स्ट्रा स्पेस लेने के लिए इस लिस्ट में शामिल नागरिकों को रेडी रेकनर दर से 125 प्रतिशत अधिक रकम चुकाना होगा। मास्टर लिस्ट में प्रॉजेक्ट अफेक्टेड या ऐसे परिवार होते हैं, जिनकी इमारत गिर चुकी है। ऐसे परिवारों के पुनर्वास की जिम्मेदारी सरकार की होती है।

प्रभावित परिवारों को घर मुहैया करवाने के लिए म्हाडा का मुंबई इमारत मरम्मत व पुनर्रचना मंडल की ओर से मास्टर लिस्ट तैयार किया जाता है। साउथ मुंबई में हजारों पुरानी बिल्डिंगें हैं।

Read More बच्ची पर हमला करने के आरोप में एक ट्यूशन टीचर के खिलाफ अपराध दर्ज

इसमें से सैकड़ों बिल्डिंगों का निर्माण बेहद ही छोटी जगह में किया गया है। बारिश समेत अन्य कारणों से इमारत के गिरने पर कम जगह होने की वजह से उसी स्थान पर हर परिवार को घर मुहैया करवाना संभव नहीं होता। इस परिस्थिति में वहां से नागरिकों को म्हाडा किसी अन्य स्थानों पर तैयार हो रही बिल्डिंग में घर उपलब्ध करवाने के लिए मास्टर लिस्ट तैयार करती है।

Read More पालघर के रासायनिक कंपनी में बड‍़ा हादसा... आग लगने से 6 कर्मचारी झुलसे

संजीव जयसवाल ने बताया कि प्रभावित परिवारों को उनका मूल आकार का घर मुफ्त में मिलेगा। केवल उनको एक्स्ट्रा स्पेस लेने के लिए पैसे भरने होंगे। इस योजना के तहत परिवारों को अधिकतम 750 वर्ग फिट तक के घर उपलब्ध होंगे।

Read More भिवंडी में गणपती विसर्जन के दौरान मूर्ति पर फेंका पत्थर, जमकर हंगामा, पुलिस ने बरसाई लाठी 

मास्टर लिस्ट के तहत घर अलॉट की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए म्हाडा ने ऑनलाइन तरीका अपनाने का फैसला है। संजीव के अनुसार, भविष्य में मास्टर लिस्ट के सभी घर म्हाडा द्वारा विकसित आईएचएलएमएस 2.0 तकनीक के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से वितरित किए जाएंगे।

Read More मुंबई: लालबाग में विसर्जन के दौरान सात लाख के आभूषण, कैमरा चोरी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News