अहमदनगर में यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लगी

Five coaches of passenger train caught fire in Ahmednagar

अहमदनगर में यात्री ट्रेन के पांच डिब्बों में आग लगी

 

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नारायणदोह स्टेशन के पास सोमवार दोपहर आग लगने से डीजल-इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डेमू) यात्री ट्रेन के पांच डिब्बे जलकर खाक हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, रेलवे अधिकारियों ने कहा।

Read More मुंबई: PM मोदी की हत्या की धमकी, मुंबई पुलिस ने आरोपी को अजमेर से पकड़ा

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना तब हुई जब ट्रेन (नंबर 01402) राज्य के मध्य क्षेत्र में बीड जिले के अष्टी स्टेशन से पश्चिमी महाराष्ट्र के अहमदनगर की ओर जा रही थी, लेकिन इसका कारण तुरंत पता नहीं चला।

Read More महाराष्ट्र : डेढ़ लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता -  देवेंद्र फडणवीस 

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) डॉ. शिवराज मानसपुरे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दोपहर करीब तीन बजे लगी आग में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ, क्योंकि आग फैलने से पहले वे सभी ट्रेन से सुरक्षित उतर गए।

Read More महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने 33788 करोड़ रुपये की अनुपूरक मांगें पेश कीं...

उन्होंने कहा, “आग फैलने से पहले सभी ट्रेन यात्री सुरक्षित उतर गए।” सीपीआरओ ने कहा, आग की लपटों ने गार्ड-साइड ब्रेक वैन और उसके बगल के चार डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। मानसपुरे ने कहा कि मुंबई से लगभग 250 किमी दूर स्थित अहमदनगर से दमकल गाड़ियों को तुरंत बुलाया गया और शाम लगभग 4:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

Read More आजाद मैदान स्थित मुंबई कांग्रेस कार्यालय पर हल्ला; कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में की तोड़फोड़

उन्होंने बताया कि पुणे जिले के दौंड स्टेशन से एक दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) भी घटनास्थल पर भेजी गई। जिस सेक्शन पर यह घटना घटी वह सेंट्रल रेलवे की अहमदनगर-पराली लाइन का हिस्सा है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा  पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा 
ठाणे : रेलवे पुलिस ने 20 साल के आदमी को नकली रेलवे पास पर यात्रा करने के आरोप में किया गिरफ्तार 
मुंबई : राज्य में 448 इंस्पेक्टरों की लिस्ट जारी; असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर किया जाएगा प्रमोट 
मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम