सावधान,कर्ज दिलाने के नाम पर सक्रिय है ठग।

Beware, fraudsters are active in the name of providing loans.

सावधान,कर्ज दिलाने के नाम पर सक्रिय है ठग।

मुस्तकीम खान संवाददाता भिवंडी।  

सस्ते ब्याज पर कर दिलाने के नाम पर महिला से तीन लाख की ठगी,एक पर चीटिंग का केस दर्जय यदि आप किसी बैंक से कर्ज लेना चाहते है तो पहले हो जाय सावधान,क्योंकि बैंको से सस्ते दरों पर कर्ज दिलाने वाले ठग बड़े पैमाने पर सक्रिय है।इसे ही कर्ज दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ तीन लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है।महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक ठग पर चीटिंग का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही  है।

Read More शाहरुख खान को धमकाने के मामले में फैजान खान को मिली 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड


           पुलिस के अनुसार भिवंडी के काल्हेर गांव में रहने वाली हर्षाली माधव ठक्कर (38) को पैसों की जरूरत थी। इसलिए वह बैक से कर्ज लेने हेतु जरूरी दस्तावेज़ इकट्ठा कर रही थी। इसी दरम्यान उसकी पहचान पनवेल के चांभारानी गांव के रहने वाले गणेश रामचंद्र सावंत से हुई। गणेश ने हर्षाली को एक फीसदी ब्याज की दर से 25 लाख रूपये का कर्ज दिलाने का आश्वासन दिया और कर्ज दिलाने हेतु तीन लाख रूपये सिक्योरिटी व डिपॉजिट के नाम पर गुगल पे और कैस रकम से ले लिया।

Read More ताना मारने और उसकी स्वतंत्रता पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आरोप; धारा 498ए के तहत "गंभीर" नहीं 

इसके बावजूद वह महिला को कर्ज नहीं दिलाया।बल्कि कर्ज दिलाने के नाम पर उसे बेवकूफ बनाता रहा।कई माह बीतने के बाद भी जब महिला को पैसे नही मिला तो उसको अपने साथ हुए ठगी का एहसास हुआ।जिसके बाद महिला नारपोली पुलिस स्टेशन पहुंची और पनवेल निवासी गणेश रामचंद्र सांवत के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के तहत केस दर्ज कराया है।

Read More अकाउंटेंट के खिलाफ कॉलेज के बैंक खातों से करीब 4.39 करोड़ रुपये निकालने का मामला दर्ज 

Today's Epaper

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर कार्रवाई; होटल के 5 कर्मचारी और 10 ग्राहक पकड़े गए मुंबई : अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर कार्रवाई; होटल के 5 कर्मचारी और 10 ग्राहक पकड़े गए
घाटकोपर में ऑनलाइन स्कैम में 35.71 लाख रुपये गंवाने के बाद साइबर-फ्रॉड की शिकायत दर्ज 
मुंबई : पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित आवास ‘मातोश्री’ के ऊपर एक ड्रोन; विधान परिषद सदस्य अनिल परब ने दावा किया 
गुजरात ATS ने तीन ISIS आतंकियों को किया गिरफ्तार, भारत में बड़े हमले की साजिश नाकाम
मुंबई : वोट चोरी का मुद्दे को युवा कांग्रेस की प्रमुख जीनत शबरीन ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस मुद्दे को मेट्रो और लोकल में उठाया 
मुंबई : फरार बांग्लादेशी नागरिक छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार