भिवंडी में दहेज प्रताड़ना के मामले में आई बाढ़ , दो महिलाओं की शिकायत पर पुलिस 13 दहेजलोभियों पर केस दर्ज,कोई गिरफ्तार नही
Flood in Bhiwandi in the case of dowry harassment, on the complaint of two women, the police registered a case against 13 dowry seekers, none arrested
मुस्तकीम खान संवाददाता भिवंडी।
भिवंडी ।। मजदूर बाहुल्य भिवंडी में दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित किए जाने के मामले में जोरदार इजाफा हो रहा है।दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ना की शिकार दो महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के 13 दहेजलोभियों पर केस दर्ज किया है।लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार स्थानीय शांतिनगर इलाके में कादरिया मस्जिद के पास रहने वाली 28 वर्षीय विवाहित महिला ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में अपने पति मुश्ताक अली, बकरीदुन अन्सारी,सास शबाना,ननद नगमा,सलमा,नगमा के पति अफरोज पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है।महिला ने शिकायत में बताया है कि शादी के बाद ही उसके ससुराल के लोग उसे दहेज के रूप में मायके से एक लाख रुपया,सोने का हार ,अंगूठी लाने का दबाव बनाने लगे।जिसे लाने से इनकार करने पर सभी ने 26 अप्रैल 2022 से 18 नवंबर 2022के बीच सभी मिलकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो सभी ने उसका गहना आदि सामान छीन कर उसे धक्का मारकर घर से बाहर निकाल दिया।इसी तरह भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन में 30 वर्षीय महिला ने अपने पति अबरार,सासुर निसार अहमद ,सास,बड़े देवर असरार,छोटा देवर इरशाद,ननद नूरअफशा, अफरोज,फिरदोस सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है।महिला ने शिकायत में बताया है कि उसके पिता ने शादी के दौरान कम दहेज दिया था।जिसके कारण मायके से दहेज लाने के लिए सभी ने आपस में मिलकर उसे तरह तरह से प्रताड़ित करना शुरू किया।काफी समय तक प्रताड़ना सहने के बाद आखिरकार उसके सब्र का बांध टूट गया और महिला ने सभी पर केस दर्ज कराया है।दोनो ही मामले में शांतिनगर व भोईवाड़ा पुलिस ने आईपीसी की धारा 498(अ),323,504 व 34 के तहत केस दर्जकर पुलिस केस की तहकीकात में जुट गई है।

