ठाणे शहर के NCC के जूनियर कैडेट को बेरहमी से पीटने के आरोपी के खिलाफ FIR

FIR against the accused of mercilessly thrashing NCC junior cadet of Thane city

ठाणे शहर के NCC के जूनियर कैडेट को बेरहमी से पीटने के आरोपी के खिलाफ FIR

 

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) शहर के एक कॉलेज में शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के दौरान कुछ जूनियर कैडेट को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के एक कैडेट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Read More टाडा अदालत ने 1993 के बम विस्फोट मामले में आरोपी से सरकारी गवाह बने व्यक्ति को अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड मुहैया कराए

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेने के बाद शुक्रवार रात ठाणे नगर थाने में छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया। यह घटना ठाणे के जोशी बेडेकर कॉलेज में हुई थी। कॉलेज प्रबंधन ने कहा कि उसने उस छात्र को निलंबित कर दिया है, जिसने शारीरिक प्रशिक्षण सत्र के दौरान अपने कुछ साथी एनसीसी कैडेट की पिटाई की थी।

Read More ठाणे में सिगरेट को लेकर दोस्त पर  हमला करने के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बृहस्पतिवार को यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया था। ठाणे का जोशी बेडेकर कॉलेज दो अन्य सहयोगी संस्थानों-बंदोडकर कॉलेज और वीपीएम पॉलिटेक्निक के साथ मिलकर एनसीसी इकाई का संचालन करता है। बंदोडकर कॉलेज से जुड़े आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया गया है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर सोने की स्मलिंग के आरोप में एयरपोर्ट के स्टाफ मेंबर गिरफ्तार

Today's Epaper

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की
नई दिल्ली : मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं - तारिक अनवर
बीएमसी चुनाव 2025: लॉटरी से तय हुई एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण
नवी मुंबई में सुरक्षा कड़ी: यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान
मुंबई : ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग; रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश, सामूहिक अवकाश पर चले गए
मुंबई : निकाय चुनाव नज़दीक आते ही, राज्य भर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन; ठेकेदारों का बकाया चुकाना शुरू