मुंबई पानी-पानी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मध्य रेलवे की लोकल सेवा प्रभावित

Life disrupted due to heavy rains in Mumbai, local service of Central Railway affected

मुंबई पानी-पानी भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मध्य रेलवे की लोकल सेवा प्रभावित

 

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पानी-पानी है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से महानगर का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी बरसात से जनजीवन प्रभावित हुआ है। निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। कल्याण रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी आने से मध्य रेलवे की लोक सेवा प्रभावित हुई है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा है कि तकनीकी गड़बड़ी दूर करने के लिए काम जारी है।

Read More महाराष्ट्र : धर्मशाला में कमरों की बुकिंग के नाम पर तीन महिला श्रद्धालुओं के साथ ठगी

प्रदेश के कई जिलों में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से हो रही तेज बारिश से दक्षिण मुंबई के दादर लालबाग, गांधी मार्केट, पश्चिमी उपनगर के बांद्रा, अंधेरी , मरोल, बोरीवली और मध्य रेलवे के कुर्ला, विद्याविहार, कांजुरमार्ग आदि इलाके जलमग्र हो गए हैं। कुर्ला से विद्याविहार तक रेलवे की पटरी डूब गई हैं। पश्चिमी उपनगर में अंधेरी और मिलन सब-वे में जलभराव हो जाने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। मुंबई नगर निगम के कर्मचारी पंपिंग के सहयोग से जलनिकासी कर रहे हैं।

Read More ठाणे जिले में दौड़ेंगी 113 बसें... चुनाव कार्य के लिए एसटी विभाग तैयार!

राज्य के कोंकण , विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कई नदियां उफान पर हैं। कई जगह बाढ़ जैसे हालात हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने रत्नागिरी, पालघर और विदर्भ के चंद्रपुर, गढ़चिरौली, यवतमाल और गोंदिया ,रायगढ़, सातारा जिलों में लोगों को जरूरी काम होने पर घर से निकलने की अपील की है।

Read More मुंबई : विमान में यात्री को हार्ट अटैक; डॉक्टर बने देवदूत  

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की
नई दिल्ली : मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं - तारिक अनवर
बीएमसी चुनाव 2025: लॉटरी से तय हुई एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण
नवी मुंबई में सुरक्षा कड़ी: यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान
मुंबई : ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग; रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश, सामूहिक अवकाश पर चले गए
मुंबई : निकाय चुनाव नज़दीक आते ही, राज्य भर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन; ठेकेदारों का बकाया चुकाना शुरू