मुंबई के गोरेगाँव में ऑटो रिक्शा चालक ने 20 साल की लड़की का रेप

A 20-year-old girl was raped by an auto rickshaw driver in Goregaon, Mumbai

मुंबई के गोरेगाँव में ऑटो रिक्शा चालक ने 20 साल की लड़की का रेप

मुंबई के गोरेगाँव में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। एक ऑटो वाले ने 20 साल की लड़की का रेप कर दिया। वो यहीं नहीं रुका, उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया । सूत्रों के मुताबिक़ उसने लड़की का रेप करने से पहले उसे बेरहमी से मारा-पीटा। यह मामला तब सामने आया जब लड़की के पेट में रक्तस्राव का अनुभव होने लगा, 20 साल की महिला की कुछ महीने पहले ही हुई थी सी-सेक्शन डिलीवरी।

दो महीने पहले सर्जरी होने के बाद, उसने उसी अस्पताल में चिकित्सक सहायता मांगी जहां उसकी डिलीवरी हुई थी।डॉक्टरों ने महिला के आते ही चोट के निशानों को ढंग से परखा जिसके बाद पीड़िता ने डॉक्टर और अपने परिजनों को हादसे के बारे में बताया।हादसे के बाद पीड़िता ने आरे क्षेत्र के थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ऑटो के मालिक से पूछताछ की, ऑटो मालिक ने इस बात की पुष्टि कर दी कि हादसे वाले दिन ऑटो आरोपी के पास ही था।

Read More मुंबई-अहमदाबाद के बाद दिल्ली-वाराणसी के बीच कॉरिडोर बनाने की तैयारी

पुलिस के मुताबिक, महिला अपनी मौसी से मिलने के लिए नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर गई थी। जब उसने मुंबई लौटने के लिए एक ऑटोरिक्शा बुक किया, तो उस ऑटो में वह आरोपी स्थित था। आरोपी इंद्रजीत सिंह पीड़िता को सीधे गोरेगांव ले जाने के बजाय, वाहन को आरे कॉलोनी में एक एकांत स्थान पर मोड़ दिया जहा उसने इस दुष्कर्म को अंजाम दिया । आरोपी का नाम इंद्रजीत सिंह है, मामले की तहकीकात करने के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत को उत्तर प्रदेश से रविवार को गिरफ्तार किया गया और उसे वापिस मुंबई लाया गया। आज सोमवार को मुंबई पुलिस उसके खिलाफ दर्ज़ आरोपों का सामना करने के लिए उसे अदालत में पेश करेगी।

Read More नवी मुंबई:  मां पर हमला करने और मेहनत की कमाई चुराने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

 

Read More मुंबई : अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा  पनवेल-कलंबोली; 7-8 दिसंबर, 9-10 दिसंबर, 14-15 दिसंबर और 16-17 दिसंबर की आधी रात से स्पेशल पावर ब्लॉक की घोषणा 
ठाणे : रेलवे पुलिस ने 20 साल के आदमी को नकली रेलवे पास पर यात्रा करने के आरोप में किया गिरफ्तार 
मुंबई : राज्य में 448 इंस्पेक्टरों की लिस्ट जारी; असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर किया जाएगा प्रमोट 
मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम