कोल्हापुर में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक महिला को अनजाने में 10 मीटर तक घसीटा।

An auto-rickshaw driver unknowingly dragged a woman for 10 meters in Kolhapur.

कोल्हापुर में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक महिला को अनजाने में 10 मीटर तक घसीटा।

कोल्हापुर। कोल्हापुर में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक महिला को अनजाने में 10 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला अपने पति के साथ ऑटो-रिक्शा में यात्रा कर रही थी। जब वह अपनी मंजिल पर उतरी तो महिला की साड़ी ऑटो में फंस गई। जिस कारण यह घटना हुई।

राजारामपुरी पुलिस थाना प्रमुख अनिल तनपुरे ने बताया कि यह घटना गुरुवार को शहर के राजारामपुरी इलाके में हुई।

Read More मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा सीट से अबू आजमी की जीत, नवाब मलिक की करारी हार

अनिल तनपुरे ने कहा कि महिला और उसका पति ऑटोरिक्शा से उतर गए और पास में ही अपने घर की ओर जा रहे थे। ड्राइवर शायद जल्दी में था इसलिए उसने ऑटो चला दिया। लेकिन महिला की साड़ी ऑटोरिक्शा के पिछले गार्ड में फंस गई।

Read More MVA और महायुति के प्रत्याशियों ने छपवाए उर्दू में पर्चे... दोनों गुटों में लगी मुस्लिम वोटरों को लुभाने की होड़

महिला को बमुश्किल 8-9 मीटर तक घसीटा गया। महिला के पति ने शोर मचाया और अन्य राहगीरों ने ड्राइवर को आवाज दी तो वह रूका। गनीमत रही कि महिला को कोई चोट नहीं आई, वह उठी और अपने पति की मदद से घर चली गई।

Read More वोटिंग के बीच पंकजा मुंडे ने किया बड़ा दावा, महाराष्ट्र में बहुमत के साथ सरकार बनाएगी महायुति...

तनपुरे ने कहा कि हमने मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत ऑटोरिक्शा चालक को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Read More नागपुर: नशे में धूत युवक ने कार से मचाया कोहराम... पुलिसकर्मियों को उड़ाया, आधा दर्जन गाड़िया भी क्षतिग्रस्त

Today's Epaper

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की मुंबई : कांग्रेस ने विभागवार प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की; प्रभारियों की सूची जारी की
नई दिल्ली : मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं - तारिक अनवर
बीएमसी चुनाव 2025: लॉटरी से तय हुई एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण
नवी मुंबई में सुरक्षा कड़ी: यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान
मुंबई : ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग; रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश, सामूहिक अवकाश पर चले गए
मुंबई : निकाय चुनाव नज़दीक आते ही, राज्य भर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन; ठेकेदारों का बकाया चुकाना शुरू