'मस्जिद में बैठकर लिखी गई रामचरितमानस', RJD MLA के बयान पर बवाल; BJP बोली-ये लालू जी के चरवाहे स्कूलवाले

Uproar over RJD MLA's statement 'Ramcharitmanas written while sitting in the mosque'

  'मस्जिद में बैठकर लिखी गई रामचरितमानस', RJD MLA के बयान पर बवाल; BJP बोली-ये लालू जी के चरवाहे स्कूलवाले

विधायक रीतलाल यादव ने भाजपा को घेरने के चक्कर में रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दे दिया है। जिससे बिहार की सियासत में उबाल आ गई है। इसपर BJP ने नीतीश कुमार से लेकर लालू यादव को लपेटा। वहीं जदयू ने इस बयान से पल्ला झाड़ लिया है।

बिहार में एक बार फिर रामचरितमानस (Ramcharitmanas Controversy) पर बवाल शुरू हो गया है। राजद विधायक रीतलाल यादव ने भाजपा को घेरने के चक्कर में विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई थी...Uproar over RJD MLA's statement...

रीतलाल यादव (MLA Ritlal Yadav) ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि आज लोग एक-दूसरे को लड़ाने में लगे हुए हैं। लोग राम मंदिर की चर्चा कर रहे हैं। इतिहास उठाकर देखिए कि रामचरितमानस मस्जिद में बैठकर लिखी गई। उस वक्त हमारा हिंदुत्व खतरे में नहीं था। जब इतने साल मुगलों ने राज किया, तब हिंदुत्व खतरे में नहीं था ?

Read More मुंबई: स्थानिय निकाय चुनाव : भाजपा के अलावा भी कुछ राजनीतिक दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया... कांग्रेस से नहीं कोई हलचल

उन्होंने आगे कहा कि जब मुस्लिम लड़की ने भागवत कथा कही, तब किसी ने नहीं कुछ कहा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि उस वक्त क्यों नहीं उसे देश से भगा दिया...Uproar over RJD MLA's statement...

Read More मुंबई :बीएमसी चुनाव; मलिक नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की कमान संभालते हैं तो भाजपा गठबंधन नहीं करेगी - आशीष शेलार 

16_06_2023-ritlal_yadav_statement_on_ramcharitmanas_23443043

Read More ED की पूछताछ जारी लालू यादव से

राजद विधायक ने तंज कसते हुए कहा कि आप सच्चा हिंदू बनने चाहते हैं तो अपने पार्टी से सभी मुस्लिमों को भगा दें। आपको तीन तलाक भी नहीं लाना चाहिए।

Read More कोट्टायम: नफरत फैलाने वाले भाषण के मामले में भाजपा नेता पीसी जॉर्ज ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया

जदयू ने पल्ला झाड़ा, बोली-गलत संदेश जाता है

विधायक रीतलाल के इस बयान से सियासत गर्म हो गई है। जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि ऐसे बयानों का जनता में गलत संदेश जाता है। इनसे बचना चाहिए। धर्म लोगों का निजी मामला है...Uproar over RJD MLA's statement...

भाजपा ने कहा- लालू यादव के चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं

इस मामले में भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि दुनिया के सबसे पुरातन धर्म हिंदू सनातन धर्म के खिलाफ बोलना अज्ञानता का परिचायक है। रामचरितमानस पर बयानबाजी करने वाले पहले जानकारी प्राप्त करें।

इसके अलावा, भाजपा नेता अरविंद सिंह ने भी नीतीश सरकार पर जुबानी हमला बोला है। अरविंद सिंह ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरितमानस कहां लिखा, यह सब जानते हैं....Uproar over RJD MLA's statement...