महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ईंधन पाइपलाइन में लगी आग... घटना के 48 घंटे बाद दरार की हुई मरम्मत 

Fuel pipeline fire in Maharashtra's Thane district... Crack repaired 48 hours after incident

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ईंधन पाइपलाइन में लगी आग... घटना के 48 घंटे बाद दरार की हुई मरम्मत 

ठाणे जिले के शिल में ईंधन पाइपलाइन में आग की घटना के 48 घंटे बाद इसमें दरार की मरम्मत कर दी गयी है। एक नगर निकाय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस आग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।

ठाणे : ठाणे जिले के शिल में ईंधन पाइपलाइन में आग की घटना के 48 घंटे बाद इसमें दरार की मरम्मत कर दी गयी है। एक नगर निकाय अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इस आग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि मुंबई से नासिक के मनमाड़ तक जाने वाली 18 इंच व्यास की यह पाइपलाइन एक भूमिगत केबल में आग लगने एवं विस्फोट होने के बाद रिसने लगी थी, लेकिन कम से कम छह एजेंसियों ने साथ मिलकर उस रिसाव को दूर कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में आग पर काबू पाया गया, उसके बाद रविवार सुबह छह बजे धुंआ को रोका गया। अब लाइन में आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। यह बीपीसीएल की पाइपलाइन है, जिससे डीजल पहुंचाने का काम लिया जाता है।’’ शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे भूमिगत विद्युत केबल में आग लग जाने तथा उसकी चपेट में टायर दुकान के आ जाने के बाद 35 साल के एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गयी थी तथा एक घायल हो गया था। जिलाधिकारी अशोक शिंगारे और ठाणे नगर निगम के आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने संवाददाताओं से कहा था कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गयी है, ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित... नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...
नवी मुंबई पुलिस बल के एक पुलिस कांस्टेबल को नवी मुंबई पुलिस आयुक्त ने नशीली दवाओं की तस्करी के एक...
कंक्रीटिंग के कारण सायन-पनवेल हाईवे से पामबीच तक ट्रैफिक जाम 
डोंबिवली में नशेड़ी बेटे की पिता ने कर दी हत्या !
शुक्रवार, शनिवार को बदलापुर, अंबरनाथ में पानी की कमी...
ठाणे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एसटी निगम में नौकरी... नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
महाराष्ट्र चुनाव 2024 : पुणे में अवैध रूप से लाखों की नकदी जब्त !
गोंदिया में घर का ताला तोड़कर, लाखों रुपये लेकर फरार...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media