मुंबई के हवाई अड्डे से डीआरआई की टीम को मिली बड़ी कामयाबी... 30 करोड़ की कोकीन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

DRI team got big success from Mumbai airport... Two Nigerians arrested with cocaine worth 30 crores

मुंबई के हवाई अड्डे से डीआरआई की टीम को मिली बड़ी कामयाबी... 30 करोड़ की कोकीन के साथ दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

कोकीन की तस्करी के आरोप में मुंबई के हवाई अड्डे से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोकीन को कैप्शूल के रूप में ले जा रहे थे। इन कैप्शूल की कीमत करीब तीस करोड़ रुपये है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  डीआरआई की मुंबई यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कोकीन की इस बड़ी खेप को जब्त किया है।

मुंबई : कोकीन की तस्करी के आरोप में मुंबई के हवाई अड्डे से दो नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोकीन को कैप्शूल के रूप में ले जा रहे थे। इन कैप्शूल की कीमत करीब तीस करोड़ रुपये है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।  डीआरआई की मुंबई यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कोकीन की इस बड़ी खेप को जब्त किया है।

उसे सूचना मिली थी कि नाइजीरिया के दो नागरिक अदिस अबाबा होते हुए लागोस से मुंबई आ रहे हैं और उनके पास मादक पदार्थ है। डीआरआई के अधिकारियों ने दोनों को एक अदालत में पेश किया और इस आधार पर उनकी चिकित्सा जांच की मांग की कि हो सकता है कि उन्होंने अपने शरीर में ड्रग्स छिपाए हों। बाद में चिकित्सकीय जांच में पुष्टि हुई कि दोनों यात्रियों ने कैप्सूल का सेवन किया था जिसमें कोई मादक पदार्थ था।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों में दोनों से 167 कैप्सूल निकाले गए। डीआरआई अधिकारी ने बताया कि कैप्सूल में कुल 2.97 किलोग्राम कोकीन थी जिसकी कीमत 29.76 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि एक अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र मोहमद अली रोड की शाखा में पहुचे आदित्य ठाकरे दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र मोहमद अली रोड की शाखा में पहुचे आदित्य ठाकरे
    मुंबई  : दक्षिण मुंबई लोकसभा के शिवसेना उद्धव गट के उम्मीदवार अरविंद सावंत के प्रचार केलिए आदित्य ठाकरे मोहमद
मानसून से पहले शुरू हुए नालियों की सफाई से बाढ़ प्रभावित चिरनेर को मिलेगी राहत?
संजय निरुपम ने मतदाताओं से महायुति गठबंधन को वोट देने की अपील की
पुणे में निवेशकों से धोखाधड़ी करने वालों पर ईडी की टीम कर रही है छापेमारी !
महाराष्ट्र में MVA पर अटैक के 4 दिन बाद सोलापुर लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी ओवैसी की पार्टी
वाशी : खारघर कॉलोनी में 25 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार
नवी मुंबई : घनसोली गांव में फिर 18 घंटे की बिजली कटौती

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media