पालघर जिले में पुलिस कर्मी बन दो व्यक्तियों ने किया किशोरी से बलात्कार...

Two men posing as police personnel raped a teenager in Palghar district.

पालघर जिले में पुलिस कर्मी बन दो व्यक्तियों ने किया किशोरी से बलात्कार...

पालघर जिले में दो व्यक्तियों ने पुलिस कर्मी बन 17 वर्षीय किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है जब नाबालिग लड़की कल्याण तालुका के डोम्बिविली शहर में एक छोटी नदी के पास अपने पुरुष मित्र के साथ घूम रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को कथित तौर पर धमकाया और उन्हें इलाके में घूमने से मना किया।

ठाणे : पालघर जिले में दो व्यक्तियों ने पुलिस कर्मी बन 17 वर्षीय किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है जब नाबालिग लड़की कल्याण तालुका के डोम्बिविली शहर में एक छोटी नदी के पास अपने पुरुष मित्र के साथ घूम रही थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दोनों को कथित तौर पर धमकाया और उन्हें इलाके में घूमने से मना किया।

अधिकारी ने कहा कि दोनों व्यक्ति कथित तौर पर लड़की को पास के एक वन क्षेत्र में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। उनमें से एक ने इस अपराध का वीडियो बना लिया और इसे सार्वजनिक करने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पीड़िता बाद में पुलिस के पास आई और शिकायत दर्ज कराई।

विष्णुनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक पीएम भलेराव ने कहा कि भारतीय दंड संहिता, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम और सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई में राजनीति बिसात के दांव में फंसे दिग्गज...  मिलिंद देवड़ा, वर्षा गायकवाड लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! मुंबई में राजनीति बिसात के दांव में फंसे दिग्गज... मिलिंद देवड़ा, वर्षा गायकवाड लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!
मुंबई की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर भारतीय और मुस्लिम समाज को अब भी नुमाइंदगी का इंतजार है।...
नासिक में 4,500 वापस मांगने पर एक व्यक्ति ने दोस्त की कर दी हत्या !
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा, बैंकों को लुक आउट सर्कुलर जारी करने का अधिकार नहीं
चुनावी आचार संहिता भंग करने वालों पर कड़ी नजर... 24 घंटे काम कर रहीं 500 से अधिक टीमें
PM मोदी के लिए अपशब्द बोलने वाले को घर नहीं लौटने दिया जाएगा - नारायण राणे
वसई किले में 25 दिनों के बाद वन विभाग को मिली सफलता... विभाग तेंदुए को कैद करने में सफल
गंभीर मामलों में देरी जमानत का कोई आधार नहीं है - हाई कोर्ट

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media