ठाणे के भायंदर इलाके में बार में छापेमारी...11 लोग गिरफ्तार

Bar raided in Thane's Bhayandar area...11 people arrested

ठाणे के भायंदर इलाके में बार में छापेमारी...11 लोग गिरफ्तार

ठाणे जिले में एक बार में छापे मारकर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि, एक शिकायत के आधार पर मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई के एक दल ने सोमवार और मंगलवार की रात भायंदर इलाके में गोडदेव रोड पर स्थित एक बार में छापा मारा।

ठाणे : ठाणे जिले में एक बार में छापे मारकर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक समीर अहिरराव ने बताया कि, एक शिकायत के आधार पर मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई के एक दल ने सोमवार और मंगलवार की रात भायंदर इलाके में गोडदेव रोड पर स्थित एक बार में छापा मारा।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बार में कुछ महिलाओं को ग्राहकों के सामने अश्लील तरीके से नाचते हुए पाया। पुलिस ने बताया कि बार के संचालक, खंजाची और एक गायक समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इसके अलावा पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 10,520 रुपये की नकदी और एक डांस वीडियो क्लिप भी बरामद किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ मंगलवार को महाराष्ट्र में होटल, रेस्तरां और बार रूम में अश्लील नृत्य पर रोक और महिलाओं की गरिमा का संरक्षण अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में बार मालिक और कुछ अन्य लोगों की तलाश कर रही है। 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित... नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...
नवी मुंबई पुलिस बल के एक पुलिस कांस्टेबल को नवी मुंबई पुलिस आयुक्त ने नशीली दवाओं की तस्करी के एक...
कंक्रीटिंग के कारण सायन-पनवेल हाईवे से पामबीच तक ट्रैफिक जाम 
डोंबिवली में नशेड़ी बेटे की पिता ने कर दी हत्या !
शुक्रवार, शनिवार को बदलापुर, अंबरनाथ में पानी की कमी...
ठाणे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एसटी निगम में नौकरी... नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
महाराष्ट्र चुनाव 2024 : पुणे में अवैध रूप से लाखों की नकदी जब्त !
गोंदिया में घर का ताला तोड़कर, लाखों रुपये लेकर फरार...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media