नवी मुंबई के पनवेल से हर दुसरे दिन लापता हो रहे लोग... 25 दिन में 14 लोग हुए गायब 

People going missing every other day from Panvel, Navi Mumbai… 14 people disappeared in 25 days

नवी मुंबई के पनवेल से हर दुसरे दिन लापता हो रहे लोग... 25 दिन में 14 लोग हुए गायब 

पनवेल तहसील के तहत आने वाले क्षेत्रों से लोगों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विगत 25 दिनों के दौरान अब तक 14 लोग पनवेल से गायब हो चुके हैं, जिसमें महिला, युवती, बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों का समावेश है।

नवी मुंबई : पनवेल तहसील के तहत आने वाले क्षेत्रों से लोगों के लापता होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विगत 25 दिनों के दौरान अब तक 14 लोग पनवेल से गायब हो चुके हैं, जिसमें महिला, युवती, बच्चे और वरिष्ठ नागरिकों का समावेश है।

जिसमें से कुछ लोगों के अपहरण होने की संभावना भी परिजनों द्वारा व्यक्त की गई हैं। पनवेल तहसील के क्षेत्र में हर दूसरे दिन कोई ने कोई लापता हो रहा है। लोगों के लापता होने का कारण नहीं स्पष्ट हो रहा है। गुमशुदगी की बढ़ती घटनाओं ने नागरिकों के साथ-साथ पुलिस महके की चिंता भी बढ़ा दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी 2023 को पनवेल के तहत आने वाले करंजाडे से अंकित कांबले नामक युवक की गुमशुदगी की शिकायत पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है, जबकि 11 जनवरी 2023 को खांदेश्वर पुलिस स्टेशन की हद से 70 साल की लता अरविंद वालवालकर नामक महिला लापता हुई। वहीं पनवेल शहर पुलिस स्टेशन की हद से अंशुल सिंह नामक 24 साल का युवक गायब हुआ। संबंधित पुलिस स्टेशनों में इन दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले 9 जनवरी को पनवेल के तहत आने वाले तक्का इलाके में रहने वाली एक विवाहिता अपनी एक साल की बच्चे के साथ लापता थी, जबकि 8 जनवरी को कलंबोली स्थित स्टील मार्केट इलाके से एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया था।

बता दें कि 4 जनवरी को तलोजा स्थित पडघे गांव से एक नाबालिग लड़की लापता हुई थी। जिसकी शिकायत तलोजा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। वहीं 2 जनवरी को पनवेल तहसील के पाले बुद्रुक गांव में रहने वाली एक विवाहिता के लापता होने की शिकायत पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी।

जबकि 19 दिसंबर 2022 को एक महिला समेत 2 लोग पनवेल शहर से लापता हुए थे। लोगों के लापता होने की सबसे बड़ी और चौकाने वाली घटना  पनवेल शहर के पटेल मोहल्ला में 18 दिसंबर 2022 को हुई थी। जहां पर रहने वाले पटेल परिवार के 5 लोगों के एक साथ लापता हो गए थे। लापता होने वालों में 12 साल के लड़के का भी शामिल था। 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

राकांपा की तरफ से 37 स्टार प्रचारकों की घोषणा; राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी की राकांपा की तरफ से 37 स्टार प्रचारकों की घोषणा; राष्ट्रीय महासचिव एस आर कोहली ने पार्टी की ओर से की सूची जारी की
मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए अजित पवार गुट (Ajit Pawar faction) की राकांपा की तरफ से 37 स्टार...
मीरा-भायंदर में खुद को नगर निगम कर्मचारी बताकर महिला से छेड़छाड़... मामला दर्ज
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा शिंदे गुट में हुए शामिल ...
मुंबई विश्वविद्यालय (एमयू) ने जबरन सेमिनार को लेकर ठाकुर कॉलेज को जारी किया नोटिस...
सायन ब्रिज को सुपीरियर अथॉरिटी ने बंद करना कर दिया स्थगित...
मुंबई के मलाड पूर्व में वर्दमान गारमेंट की दुकान में भीषण आग... कोई हताहत नहीं
पत्नी को सेकंड हैंड कहने पर कोर्ट ने पति को ₹3 करोड़ का मुआवजा देने का दिया निर्देश

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media