पेट्रोल और डीजल के अधिक वाहन बिके, ठाणेकरों को नहीं भा रहा ई-वाहन!
More petrol and diesel vehicles sold, Thanekar's not liking e-vehicles!
ई-वाहन से प्रदूषण कम होता है इसलिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर जोर दे रही है फिर भी आम लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में पेट्रोल और डीजल के वाहनों की अधिक खरीदी कर रहे हैं।
ठाणे : ई-वाहन से प्रदूषण कम होता है इसलिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर जोर दे रही है फिर भी आम लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में पेट्रोल और डीजल के वाहनों की अधिक खरीदी कर रहे हैं। इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर की अवधि में ९५ हजार ६२२ नए वाहन बेचे गए हैं, वहीं पिछले साल इसी अवधि में ६३ हजार २३४ वाहन खरीदे गए थे, जिसमें से केवल २,७५० वाहन ही इलेक्ट्रिक हैं। पिछले वर्ष की तुलना में वाहन खरीदी में ५८.२० प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बता दें कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि के कारण ऐसा लग रहा था कि आम जनता इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर जोर देगी लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो रहा है। आम लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ऊंची कीमतों और वाहनों के जलने की घटनाओं के कारण आम लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी करने से बच रहे हैं।
जब पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही थीं तब आम लोग सीएनजी वाहनों की खरीदी को प्राथमिकता दे रहे थे लेकिन अब तस्वीर फिर बदल रही है। पिछले सात महीनों के आंकड़ों से पता चलता है कि ठाणेकर पेट्रोल के वाहनों की खरीदी पर जोर दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक अप्रैल से २२ नवंबर के बीच ५७ हजार ३६५ वाहनों का पंजीयन हुआ, इसमें ४६ हजार ५१५ पेट्रोल वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। ४ हजार ३४७ पेट्रोल प्लस सीएनजी वाहन और २ हजार ७५० इलेक्ट्रिक वाहन का रजिस्ट्रेशन हुआ है।
Comment List