... अब MHADA से घर लेना हुआ आसान!

... Now buying a house from MHADA is easy!

... अब MHADA से घर लेना हुआ आसान!

मुंबई में हर शख्स अपने खुद के घर का सपना देखता है। जिसके लिए वो दिन रात मेहनत करता है। लोगों को सुविधा देने और उनकी मुश्किलों को ख़त्म करने के लिए म्हाडा ने भी खुद को अपग्रेड किया है। अब म्हाडा में एक बार आवेदक प्रोफाइल बनाने के बाद दोबारा बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं।

मुंबई : मुंबई में हर शख्स अपने खुद के घर का सपना देखता है। जिसके लिए वो दिन रात मेहनत करता है। लोगों को सुविधा देने और उनकी मुश्किलों को ख़त्म करने के लिए म्हाडा ने भी खुद को अपग्रेड किया है। अब म्हाडा में एक बार आवेदक प्रोफाइल बनाने के बाद दोबारा बनाने की आवश्यकता नहीं होगी। मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं।

महाराष्ट्र गृह निर्माण क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) के घरों की लॉटरी में शामिल होने के लिए आवेदकों को अब घरों के विज्ञापन की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। विज्ञापन जारी होने से पहले ही आवेदक अब पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं।

म्हाडा की वेबसाइट पर एक बार प्रोफाइल तैयार करने के बाद आवेदक को भविष्य में किसी भी लॉटरी में शामिल होने के लिए नए रजिस्ट्रेशन या नई प्रोफाइल की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। घरों का विज्ञापन जारी होने के बाद सिर्फ डिपॉजिट मनी जमा करके आवेदक हर लॉटरी में हिस्सा ले सकेंगे।

अगली साल जनवरी में म्हाडा मुंबई में करीब 4 हजारों घरों की लॉटरी जारी करने की तैयारी में जुटी हुई है। 4 हजार घरों में से 60 प्रतिशत घर मुंबई के गोरेगांव में होंगे, जबकि 40 प्रतिशत घर मुंबई के अन्य हिस्सों में होंगे। साल 2019 में अंतिम बार मुंबई में म्हाडा के घरों की लॉटरी जारी हुई थी।

टेक्नोलॉजी के इस दौर में म्हाडा भी हाइटेक होने लगा है। सॉफ्टवेयर में बदलाव करने के बाद म्हाडा ने लॉटरी प्रोसेस को और भी बेहतर और आसान बना दिया है। अपना एक घर का सपना पूरा करने के लिए सैकड़ों लोग कई सालों से लॉटरी में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नए साल में जारी होने वाली म्हाडा लॉटरी सॉफ्टवेयर में बदलाव कर प्रशासन ने आम लोगों को बार-बार पंजीकरण या प्रोफाइल बनाने की दिक्कत से छुटकारा दिलाने की योजना बना ली है।

बता दें कि इस बारे में म्हाडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राधिकरण ने सॉफ्टवेयर अपडेट करने का काम पूरा हो चुका है। नए सॉफ्टवेयर में आवेदकों की कई दिक्कतों को समाप्त कर दिया गया है। सॉफ्टवेयर में एक बार प्रोफाइल तैयार करने के बाद आवेदक को दोबारा प्रोफाइल बनाने की कोई जरूरत नहीं होगी, आवेदक सिर्फ अपनी प्रोफाइल में जरूरी बदलाव कर सकते हैं, जैसे इनकम में बढ़ोतरी, मैरिज सर्टिफिकेट सहित अन्य।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई में फेडेक्स कुरियर के नाम पर धोखाधड़ी... पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन मुंबई में फेडेक्स कुरियर के नाम पर धोखाधड़ी... पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन
डीसीपी दत्ता नलवाड़े ने आवाहन किया है कि अगर इस तरीके से किसीको फोन आये तो उसपर भरोसा न करें...
मुंबई में म्हाडा की 2,000 घरों की लॉटरी सितंबर में जारी करने की योजना
मुंबई में भीषण गर्मी के बीच मचा हाहाकार... तापमान चढ़ने के साथ बिजली कटौती शुरू
मुंबई मनपा को नहीं मिल रहे ठेकेदार... पांचवी बार बढ़ानी पड़ रही टेंडर की तारीख
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को जल्द तलब कर सकती है ईडी
शिवडी में भतीजे की लापरवाही से चाचा की गई जान 
मुंबई और ठाणे में हल्की बारिश की संभावना...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media