शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को लग सकता है बड़ा झटका, मिलिंद नार्वेकर शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल...

Shiv Sena chief Uddhav Thackeray may face a big setback, Milind Narvekar may join Shinde faction.

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को लग सकता है बड़ा झटका, मिलिंद नार्वेकर शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल...

महाराष्ट्र के शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक नेता उनका साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो रहा है। यह राजनीतिक संग्राम कब थमेगा यह कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि मौजूदा समय में दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट के बीच तनातनी देखने को मिल रही है।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक नेता उनका साथ छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हो रहा है। यह राजनीतिक संग्राम कब थमेगा यह कहना अभी मुश्किल है, क्योंकि मौजूदा समय में दशहरा रैली को लेकर उद्धव और शिंदे गुट के बीच तनातनी देखने को मिल रही है।

इस बीच खबर है कि उद्धव ठाकरे के करीबी मिलिंद नार्वेकर भी जल्द ही शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। नार्वेकर शिवसेना सचिव हैं और उद्धव ठाकरे के काफी भरोसमंद माने जाते हैं। ऐसे में अगर वे शिंदे गुट में शामिल होते हैं तो यह ठाकरे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 

शनिवार को शिंदे खेमे के मंत्री गुलाबराव पाटिल नार्वेकर को लेकर एलान भी कर चुके हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, चंपा सिंह के बाद अब मिलिंद नार्वेकर अपने रास्ते पर हैं। दरअसल, शिवसेना में फूट के बाद भी नार्वेकर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से संपर्क बनाए रखा है। शिंदे गणेश उत्सव के दौरान नार्वेकर के घर भी गए थे।

शिवसेना के अंदर नार्वेकर काफी शक्तिशाली माने जाते थे। टिकट बंटवारे में भी उनकी दखल थी। यहां तक कि वे उद्धव ठाकरे और फडणवीस के बीच मध्यस्थता भी करते थे। लेकिन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के सत्ता में आने के बाद नार्वेकर को दरकिनार कर दिया गया। भले ही वह ठाकरे की कोर टीम में बने रहे, लेकिन उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित... नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...
नवी मुंबई पुलिस बल के एक पुलिस कांस्टेबल को नवी मुंबई पुलिस आयुक्त ने नशीली दवाओं की तस्करी के एक...
कंक्रीटिंग के कारण सायन-पनवेल हाईवे से पामबीच तक ट्रैफिक जाम 
डोंबिवली में नशेड़ी बेटे की पिता ने कर दी हत्या !
शुक्रवार, शनिवार को बदलापुर, अंबरनाथ में पानी की कमी...
ठाणे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एसटी निगम में नौकरी... नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
महाराष्ट्र चुनाव 2024 : पुणे में अवैध रूप से लाखों की नकदी जब्त !
गोंदिया में घर का ताला तोड़कर, लाखों रुपये लेकर फरार...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media