कलवा में शराब पीकर पत्नी की पिटाई कर रहा था देवर, पीछे से भाभी ने चाकू घोंपकर की हत्या...
The brother-in-law was beating his wife after drinking alcohol in Kalwa, the sister-in-law stabbed her to death from behind.
ठाणे जिले के कलवा में एक 23 साल की महिला ने कहासुनी के चलते अपने देवर की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को हुई इस घटना की जानकारी दी। यहां के मफतलाल झुग्गी में रहने वाली आरोपी महिला की पहचान प्रियंका सुरवाड़े के रूप में हुई है।
मुंबई : ठाणे जिले के कलवा में एक 23 साल की महिला ने कहासुनी के चलते अपने देवर की हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को हुई इस घटना की जानकारी दी। यहां के मफतलाल झुग्गी में रहने वाली आरोपी महिला की पहचान प्रियंका सुरवाड़े के रूप में हुई है। कलवा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर अवहद ने कहा कि मृत सागर सुरवाडे आदतन शराबी था।
उन्होंने आगे बताया, 'वह रोज रात को शराब पी घर आकर अपनी पत्नी के साथ लड़ता-झगड़ता था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात प्रियंका ने सागर को चाकू मार दी। इनके परिवार में प्रियंका और उसका पति, सागर और उसकी पत्नी व दोनों पति-पत्नी के बच्चे सभी साथ में रहते थे।'
Comment List