...जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

FIR against former Maharashtra minister Chhagan Bhujbal and two others for threatening to kill

...जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल और दो अन्य लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता भुजबल को कुछ वीडियो भेजे थे, जिनमें वह कथित तौर पर हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते नजर आ रहे थे। उन्होंने बताया, ‘‘व्यक्ति की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-506(2) (आपराधिक धमकी) और धारा-34 (समान मंशा) के तहत भुजबल और दो अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।”

अधिकारी के अनुसार, ‘‘प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि भुजबल ने शिकायतकर्ता द्वारा उन्हें दो वीडियो भेजने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। इन वीडियो में भुजबल कथित तौर पर हिंदू धर्म के खिलाफ बोलते सुनाई दे रहे हैं।’’

उन्होंने बताया कि मामले की जांच मुंबई अपराध शाखा की यूनिट-6 कर रही है। भुजबल राकांपा के सदस्य हैं और मौजूदा समय में महाराष्ट्र विधानसभा में नासिक के येवला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह राज्य के उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

वसई किले में 25 दिनों के बाद वन विभाग को मिली सफलता... विभाग तेंदुए को कैद करने में सफल वसई किले में 25 दिनों के बाद वन विभाग को मिली सफलता... विभाग तेंदुए को कैद करने में सफल
पिछले पच्चीस दिनों से वसई किले में आतंक मचा रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग कैद में कैद करने में...
गंभीर मामलों में देरी जमानत का कोई आधार नहीं है - हाई कोर्ट
26/11 आतंकी हमले के मुख्य संदिग्ध से गवाह बने राजाराम रेगे को मुंबई के माहिम से किया गया गिरफ्तार
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक नितेश राणे और गीता जैन के खिलाफ कथित नफरत भरे भाषण के लिए FIR दर्ज...
ठाणे में महिला की हत्या की कोशिश करने के आरोप में 40 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
धुले में अनुपस्थित कर्मचारियों से रिश्वत लेते हुए पुलिस उपाधीक्षक गिरफ्तार
नासिक जिले में 5 लाख नागरिकों को टैंकरों से पानी की आपूर्ति...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media