जनता के मन पर राज किया तो मोदी भी खत्म नहीं कर सकते - पंकजा मुंडे 

If he rules the mind of the people, even Modi can't finish it - Pankaja Munde

जनता के मन पर राज किया तो मोदी भी खत्म नहीं कर सकते - पंकजा मुंडे 

भाजपा नेता Pankaja Munde पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में हैं। अब उनके बयान ने फिर चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पंकजा मुंडे ने कहा कि यदि उन्होंने जनता के मन पर राज किया तो उन्हें मोदी भी खत्म नहीं कर सकते।

मुंबई : भाजपा नेता Pankaja Munde पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में हैं। अब उनके बयान ने फिर चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पंकजा मुंडे ने कहा कि यदि उन्होंने जनता के मन पर राज किया तो उन्हें मोदी भी खत्म नहीं कर सकते।

बीड के पास अंबाजोगाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर बुद्धिजीवियों के साथ संवाद कार्यक्रम में पंकजा ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम आगामी चुनाव लड़ते वक्त कुछ बदलाव करेंगे।

जाति, धन और प्रभाव से परे जाकर चुनाव पारंपारिक तरीके से लड़ने के बजाय अलग मुद्दे पर लड़ेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वंशवाद की राजनीति खत्म करनी है, लेकिन मुझे कोई खत्म नहीं कर सकता। मैंने यदि जनता के मन पर राज किया तो मोदी भी मुझे खत्म करना चाहे तो नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि हमें राजनीति में स्वच्छता लानी है। इसके लिए हमें राजनीति बदलनी होगी। इसके लिए प्रत्येक घर में पैसा छापने की मशीन नहीं है कि पैसे छापों और राजनीति में खर्च करो।

फिलहाल की राजनीति मनोरंजन का साधन बन गई है। गणेश मंडल करो, नवरात्रि करो, डांडिया करो, गरबा, नाटक बुलाओ, तमाशा बुलाओ। अरे यह क्या चल रहा है, यह हमारा काम नहीं है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म... नवी मुंबई में 10 साल की दो बच्चियों के साथ कपड़ा दुकानदार ने किया दुष्कर्म...
नवी मुंबई के पावने गांव के एक कपड़ा दुकानदार द्वारा दो नाबालिग लड़कियों को दुकान में ले जाकर दुष्कर्म करने...
अपना वोट कांग्रेस पार्टी को देकर बर्बाद ना करें - संजय निरुपम
नवी मुंबई में मादक पदार्थ तस्कर की मदद करने के आरोप में पुलिस कांस्टेबल निलंबित...
कंक्रीटिंग के कारण सायन-पनवेल हाईवे से पामबीच तक ट्रैफिक जाम 
डोंबिवली में नशेड़ी बेटे की पिता ने कर दी हत्या !
शुक्रवार, शनिवार को बदलापुर, अंबरनाथ में पानी की कमी...
ठाणे में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर एसटी निगम में नौकरी... नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media