टैक्सी-ऑटो चालकों ने 26 सितंबर से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी... सरकार से बातचीत असफल 

Taxi-auto drivers warned to go on strike from September 26... talks with the government failed

टैक्सी-ऑटो चालकों ने  26 सितंबर से हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी... सरकार से बातचीत असफल 

Taxi-auto चालकों ने 26 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। उल्लेखनीय है कि किराये में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर सरकार के साथ हुई बैठक असफल साबित हुई है। 13 सितंबर को मुंबई के विभिन्न ऑटो-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत की बैठक हुई थी।

मुंबई : ऑटो-टैक्सी चालकों ने 26 सितंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है। उल्लेखनीय है कि किराये में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर सरकार के साथ हुई बैठक असफल साबित हुई है। 13 सितंबर को मुंबई के विभिन्न ऑटो-टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत की बैठक हुई थी।

मुंबई टैक्सीमेन यूनियन के महासचिव ए.एल. क्वाड्रोस ने कहा कि बैठक में 10 दिन में निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया था, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की गई। मुंबई में करीब 48,000 टैक्सी चालक और करीब दो लाख ऑटो रिक्शा चालक  किराए में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं।  

क्वाड्रोस ने कहा कि हमारी मांगों पर सरकार विचार नहीं कर रही है इसलिए हमने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। यूनियनों ने राज्य सरकार से किराए में 10 रुपए की बढ़ोतरी की मांग की है।

इसके पीछे दलील दी गयी कि मार्च 2021 में अंतिम किराया संशोधन के बाद से सीएनजी की कीमत में कुल 32 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ोतरी के कारण टैक्सी और ऑटो रिक्शा चलाने वालों को रोजाना 250 से 300 रुपए की कमाई का नुकसान हो रहा है।

 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई के मानखुर्द इलाके में पिता ने की किडनी की बीमारी से जूझ रहे बेटे की हत्या, गिरफ्तार  मुंबई के मानखुर्द इलाके में पिता ने की किडनी की बीमारी से जूझ रहे बेटे की हत्या, गिरफ्तार 
मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक पिता ने अपने बेटे की बीमारी से तंग आकर उसको मौत की नींद सुला...
पुणे में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, हादसा नहीं बल्कि हत्या.. पुलिस भी हैरान!
पुणे में युवती से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज 
धारावी पुनर्वास परियोजना : सर्वे में तेजी लाने के लिए 15 और टीमें तैनात की जाएंगी...
भयंदर ईस्ट इलाके में दुकान में तोड़फोड़ के मामले में 25 से 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
गर्मी की छुट्टियों के लिए मुंबईकर लालपरी (बस) करते हैं पसंद...
मुंबई के शास्त्रीनगर इलाके में मामूली विवाद में  दो गुटों के बीच खूनी मारपीट... 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media