महाराष्ट्र के रायगढ़ से पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत...

Vinayak Mete, former MLA from Raigad in Maharashtra died in a road accident.

महाराष्ट्र के रायगढ़ से पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत...

महाराष्ट्र के रायगढ़ से पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताना चाहते हैं कि यह भीषण सड़क हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ है। दरअसल सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के रायगढ़ से पूर्व विधायक विनायक मेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। बताना चाहते हैं कि यह भीषण सड़क हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ है। दरअसल सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ज्ञात हो कि यह हादसा पनवेल के माडप टनल के पास होने की खबर सामने आ रही है। विनायक मेटे अपनी SUV कार से जा रहे थे इसी समय यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। हादसे कितना भीषण था इसका अंदाजा आप कार को देखकर लगा सकते हैं।

वहीं इस हादसे के बाद तत्काल विनायक मेटे को नवी मुंबई के कामोठे इलाके में स्थित एमजीएम अस्पताल में एडमिट कराया गया था। लेकिन उन्हें गंभीर चोटें इस हादसे में आई थी। जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका है। हालांकि हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

मेटे तीन बार विधायक रह चुके थे। विनायक मेटे के निधन पर एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि शिवसंग्राम संगठन के अध्यक्ष पूर्व एमएलसी विनायक मेटे के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। हार्दिक संवेदना। कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी ने कहा कि विनायक मेटे जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र मोहमद अली रोड की शाखा में पहुचे आदित्य ठाकरे दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र मोहमद अली रोड की शाखा में पहुचे आदित्य ठाकरे
    मुंबई  : दक्षिण मुंबई लोकसभा के शिवसेना उद्धव गट के उम्मीदवार अरविंद सावंत के प्रचार केलिए आदित्य ठाकरे मोहमद
मानसून से पहले शुरू हुए नालियों की सफाई से बाढ़ प्रभावित चिरनेर को मिलेगी राहत?
संजय निरुपम ने मतदाताओं से महायुति गठबंधन को वोट देने की अपील की
पुणे में निवेशकों से धोखाधड़ी करने वालों पर ईडी की टीम कर रही है छापेमारी !
महाराष्ट्र में MVA पर अटैक के 4 दिन बाद सोलापुर लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ेगी ओवैसी की पार्टी
वाशी : खारघर कॉलोनी में 25 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार
नवी मुंबई : घनसोली गांव में फिर 18 घंटे की बिजली कटौती

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media