लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में BJP-शिंदे गुट को लगेगा बड़ा झटका

BJP-Shinde faction in Maharashtra will get a big blow if Lok Sabha elections are held

लोकसभा चुनाव हुए तो महाराष्ट्र में BJP-शिंदे गुट को लगेगा बड़ा झटका

मुंबई: शिवसेना में दो फार होने के बाद महाराष्ट्र में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है। बागी विधायकों की अगुवाई कर रहे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा का इरादा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को खत्म करते हुए शिंदे गुट की मदद से 2024 में राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले दम पर जीतने का है।

मुंबई: शिवसेना में दो फार होने के बाद महाराष्ट्र में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है। बागी विधायकों की अगुवाई कर रहे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा का इरादा उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को खत्म करते हुए शिंदे गुट की मदद से 2024 में राज्य में लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले दम पर जीतने का है। हालांकि, एक ताजा सर्वे के मुताबिक, बीजेपी और शिंदे गुट को झटका लग सकता है। इंडिया टुडे और सी वोटर्स ने एक सर्वे किया है। इसके मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो बीजेपी और शिंदे गुट (एकनाथ शिंदे कैंप) को बड़ा झटका लग सकता है। महाविकास अघाड़ी अगर एक साथ चुनाव लड़ती है तो इस बात की प्रबल संभावना है कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस को बड़ा फायदा होगा।
इंडिया टुडे और सी वोटर्स द्वारा हाल ही में कराए गए एक सर्वे में ये चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि राज्य के लोगों को भाजपा और शिंदे समूह द्वारा बनाई सरकार पसंद नहीं आई। सर्वे के मुताबिक, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से यूपीए को 30 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं, भाजपा नीत एनडीए को 18 सीटें मिल सकती हैं। यह बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। आपको बता दें कि 2019 का लोकसभा चुनाव बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था। उन्होंने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 42 सीटों पर जीत हासिल की थी।

महाराष्ट्र में हाल ही में सत्ता हस्तांतरण के बाद शिंदे समूह के विधायक और सांसद भाजपा के साथ चले गए हैं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना के पास सिर्फ 6 सांसद बचे हैं। इस हिसाब से शिंदे समूह और बीजेपी के सांसदों की मौजूदा संख्या 36 है। हालांकि, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो यह संख्या घटकर 18 सीटों पर आ जाएगी। बीजेपी की सीटों में सीधे तौर पर 50 फीसदी की कमी आएगी। इसे बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में झगड़े के बाद पत्नी की हत्या... मजदूर पति गिरफ्तार पालघर में झगड़े के बाद पत्नी की हत्या... मजदूर पति गिरफ्तार
पालघर में झगड़े के बाद अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने 44 वर्षीय एक ईंट भट्ठा...
मुंबई में 22000 झोपड़ों पर है पहाड़ी खिसकने का खतरा... इन झोपड़ों में रहते हैं 1 लाख लोग
वसई-विरार में अघोषित पानी कटौती... गर्मी की मार के साथ पानी कटौती ने वसईकर की बढ़ा दी समस्या
मनपा आयुक्त भूषण गगरानी का अधिकारियों को निर्देश... लोगों से बढ़ाएं संपर्क
भिवंडी में ज़मीन विवाद के कारण चचेरे भाईयों में मारपीट... 5 नामजद के खिलाफ केस दर्ज
कल्याण-डोंबिवली में लोकसभा चुनाव के चलते 300 लीटर देशी-विदेशी शराब की गई जब्त !
ऐरोली खाड़ी में मरी हुई मछलियों का ढेर... मछुआरों के सामने भुखमरी की नौबत 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media