मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर बीच सड़क हमला...

In Mumbai, BJP woman leader Sultana Khan was attacked in the middle of the road.

मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर बीच सड़क हमला...

मुंबई : मुंबई में भाजपा महिला नेता सुल्ताना खान पर हमला हुआ है। यह हमला रविवार रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया, सुल्ताना खान पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हालांकि, हमलावर कौन थे? इस बारे में जानकारी नहीं हो पाई है।

सुल्ताना खान भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे की महिला प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह रविवार रात अपने पति के साथ डॉक्टर के यहां जा रहीं थीं। तभी मीरा रोड के पास दो बाइकसवारों ने उनकी गाड़ी रोक ली और सुल्ताना खान पर हमला किया।

इस दौरान उनके पति ने हमलावरों का विरोध किया, जिसके बाद उनसे भी गाली गलौच की गई। हमले के बाद पति के शोर मचाने पर वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद सुल्ताना खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उधर, सुल्ताना के पति ने शक जाहिर किया है कि इस हमले के पीछे पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी हो सकते हैं। दरअसल, सुल्ताना ने कुछ दिन पहले ही लिखित रूप से पार्टी के आला अधिकारियों से शिकायत की थी।

हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता काफी डरी हुई है, इसलिए वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। 

 

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 12 साल पुरानी सहयोगी पार्टी आपीआईए को किया जा रहा है नजरअंदाज... केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 12 साल पुरानी सहयोगी पार्टी आपीआईए को किया जा रहा है नजरअंदाज...
साल 2012 के बीएमसी चुनावों में आरपीआई द्वारा बीजेपी-शिवसेना को समर्थन देने के बाद महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) का गठन किया...
सरकारी संस्थानों का साढ़े आठ करोड़ बिजली बिल बकाया... महावितरण को वित्तीय झटका !
मुंबई में 19 हजार टीबी मरीजों को गोद लिया गया... दो वर्षों में 88,089 पोषण किट उपलब्ध
पनवेल पुणे राजमार्ग पर एक महिला सर्विस बार के प्रबंधक को धमकी... फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार 
थाईलैंड में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियों का लालच देकर... हेल्प सेंटर के जरिए साइबर ठगी !
क्लीनअप मार्शल टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी...  54 कंपनियों के टेंडर रद्द !
ठाणे में पुलिस ने 4 दिनों में 382 शराबियों के खिलाफ की कार्रवाई !

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media